Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AAP नेता संजय सिंह का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- BJP वन नेशन वन करप्शन, वन नेशन वन कमीशन वाली पार्टी

AAP News राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा वन नेशन वन करप्शन वन नेशन वन कमीशन वाली पार्टी है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सिंह ने कहा कि बीजेपी देश में ऐसी तानाशाही चाहती है कि पांच साल में उनसे कोई सवाल न करे।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 19 Sep 2024 01:51 PM (IST)
Hero Image
आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा वन नेशन वन करप्शन, वन नेशन वन कमीशन ‘One Nation, One Corruption’, ‘One Nation, One Commission’ वाली पार्टी है।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब देश में ऐसी तानाशाही चाहते हैं कि पांच साल में कोई उनसे सवाल ना कर सके।

हम चुनाव के समय नेताओं, पार्टियों की लाचारी जानते हैं। अगर यूपी में चुनाव नहीं होते, तो किसानों के लिए तीन ‘काले कानून’ वापस नहीं लिए जाते। पेट्रोल, डीजल, LPG सिलेंडर की कीमतें कम नहीं होतीं।

ईमानदारी का प्रमाण पत्र लेकर आएंगे केजरीवाल

संजय सिंह ने कहा कि अब दिल्ली के लोगों को तय करना है, संकल्प लेना है और जवाब देना है। अरविंद केजरीवाल जनता की अदालत में जाएंगे और हमें पूरा भरोसा है कि जनता की अदालत से प्रचंड बहुमत के साथ अपनी ईमानदारी का प्रमाण पत्र लेकर आएंगे। कहा कि अरविंद केरीवाल हिन्दुस्तान के इतिहास में पहले नेता हैं, जो सीना ठोक कह रहे हैं कि ईमानदार हूं तो वोट देना, ईमानदार नहीं हूं तो वोट मत देना।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी ईमानदारी और सच्चाई पर वोट मांग रहे हैं। अपने काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं। अब दिल्ली के दो करोड़ लोगों का वक्त है। इस समय दिल्ली के दो करोड़ लोगों पर जिम्मेदारी है कि वह भाजपा की साजिशों और कुचक्रों का जवाब अपने वोट की ताकत से देंगे।

संजय सिंह ने कहा कि यहां सवाल अरविंद केजरीवाल का नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता का है। केजरीवाल के साथ भाजपा जो कर रही है, वह पूरी दिल्ली देख रही है। केजरीवाल के साथ उनके मंत्रियों को जेल में डाल दिया और आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की।

संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल की राजनीति खत्म करने की कोशिश की। लेकिन जनता के आशीर्वाद से उन्होंने भाजपा की घटिया राजनीति को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली की जनता को सोचना है कि अरविंद केजरीवाल नहीं होंगे तो दिल्ली के लोगों का क्या होगा।

संजय सिंह बोले थे दिल्ली चुनाव में BJP की हार तय

सांसद संजय सिंह ने कहा था कि इस देश में जो लोग आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े हैं, उन्हें आरक्षण मिला है। आरक्षण खत्म करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- Delhi CM Oath Ceremony: आतिशी ​कब लेंगी दिल्ली के CM पद की शपथ, तय हो गई डेट; संभालेंगी अरविंद केजरीवाल की जगह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी (BJP) की हार तय है। अब बीजेपी को तय करना है कि उन्हें दिल्ली में आज हारना है या चार महीने बाद हारना है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल के बाद अब सत्येंद्र जैन को मिलेगी बेल? मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने ED से मांगा जवाब