Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'जो भी हमें कमजोर आंकेगा, वह भविष्य में पछताएगा', हरियाणा में गठबंधन को लेकर ऐसा क्यों बोली AAP?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आप के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन की बातचीत में आई बाधा के बीच आम आदमी पार्टी ने बगैर नाम लिए कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी हमें कमजोर आंकेगा वह भविष्य में पछताएगा। आप के संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हम हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 07 Sep 2024 03:41 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप सांसद संदीप पाठक की प्रतिक्रिया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आप के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन की बातचीत में आई बाधा के बीच आम आदमी पार्टी ने बगैर नाम लिए कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी हमें कमजोर आंकेगा, वह भविष्य में पछताएगा।

आप के संगठन महासचिव व राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने पूछे जाने पर शनिवार को कहा कि हम हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। हम पार्टी नेतृत्व के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। जैसे हमें निर्देश मिलेगा, हम अपनी दम पर चुनाव में उतर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हमारे नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता पार्टी के निर्देश के इंतजार में हैं।

पांच सीट दिए जाने के सवाल पर बोले संदीप पाठक

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस आप को पांच सीट ही दे रही है, इस पर पाठक ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मीडिया में रोज नई नई बातें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें कमजोर आंकने वाले को भविष्य में पछताना पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन में दरार! आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार; 1-2 दिन में होगा एलान