Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi MCD Mayor: हंगामे को लेकर BJP का AAP पर आरोप, मीनाक्षी लेखी ने कहा- महिला पार्षदों से की गई बदसलूकी

Delhi नगर निगम को आज नया मेयर मिलने वाला था। मेयर पद को लेकर चुनाव होने थे लेकिन हंगामा होने के कारण सदन को स्थगति कर दिया गया है। इसे लेकर BJP ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Fri, 06 Jan 2023 04:18 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली नगर निगम को आज नया मेयर मिलने वाला थी।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली नगर निगम को आज नया मेयर मिलने वाला था। मेयर पद को लेकर चुनाव होने थे, लेकिन हंगामा होने के कारण सदन को स्थगित कर दिया गया है। इसे लेकर BJP ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। बीजेपी की ओर से मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा और मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता कर आम आदमी पार्टी पर कई आरोप लगाए है। 

मीनाक्षी लेखी ने लाए आरोप

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सदन में AAP के पार्षदों ने BJP की महिला पार्षदों से बदसलूकी की है। साथ ही मामले को लेकर प्रवेश वर्मा ने कहा कि बीजेपी पुलिस FIR की मांग कर रही है। इस प्रेस वार्ता में मनोज तिवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि केजरीवाल चुनाव से डर क्यों रहे है?

क्या था मामला?

दिल्ली नगर निगम में आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 10 मनोनित पार्षदों की नियुक्ति की थी। इसे लेकर AAP ने विरोध जताया था। सदन में भी इसी मुद्दे को लेकर आप पार्षदों और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों में विवाद हो गया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नगर निगम चुनाव के नतीजे आए थे। इन नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटो पर जीत दर्ज की थी। वहीं, भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी। 

भाजपा नगर निगम पर लगातार15 सालों से काबिज थी। हालांकि, इसका नतीजों में कोई असर देखने को नहीं मिला। आम आदमी पार्टी ने भाजपा से नगर निगम की सत्ता छीन ली। 

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election: हाथापाई, मारपीट, चलीं कुर्सियां...मेयर चुनाव के दौरान आखिर किस वजह से बिगड़ गई बात?