Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में कूदा युवक, गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi Crime News दिल्ली के वजीराबाद सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी। गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश जारी है। युवक की पहचान गाजियाबाद जिले के लोनी निवासी अंश चौधरी के रूप में हुई है। युवक ने छलांग कल रात लगाई थी। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन ज्यादा देर तक नहीं चल पाया। दिन में गोताखोर फिर से ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 22 Sep 2024 04:02 PM (IST)
Hero Image
सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में कूदा युवक, गोताखोरों रेस्क्यू ऑपरेशन किया जारी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के वजीराबाद सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी। गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश जारी है। युवक की पहचान गाजियाबाद जिले के लोनी निवासी अंश चौधरी के रूप में हुई है।

युवक ने छलांग कल रात लगाई थी। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन ज्यादा देर तक नहीं चल पाया। दिन में गोताखोर फिर से ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

कैट्स एंबुलेंस, फायर दमकल कर्मी, तिमारपुर थाना पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस ने कहा कि अंश चौधरी का सिग्नेचर ब्रिज से पैर फैसला या उसने यमुना में कूद कर सुसाइड करने की कोशिश की है। यह जांच का विषय है, तिमारपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच गंभीरता से कर रहा है।