Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election 2023: आज से बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगी BJP, 23.65 लाख लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

MP Elecion 2023 प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जून को भोपाल में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत लगभग 10 लाख बूथों पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया था। मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि जनता से जुडाव रखें। मध्य प्रदेश की धरती का भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका है।

By Mohammad SameerEdited By: Mohammad SameerUpdated: Wed, 27 Sep 2023 06:12 AM (IST)
Hero Image
आज से एक अक्टूबर तक बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाएगी भाजपा (file photo)

सौरभ सोनी, भोपाल। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा का फाेकस अब बूथ को मजबूत करने पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए जीत के मंत्र को अमलीजामा पहनाने के लिए पार्टी जल्द ही एक अभियान आरंभ कर रही है।

इसके अंतर्गत एक अक्टूबर तक बूथ सशक्तीकरण अभियान के द्वितीय चरण का क्रियान्वयन होगा। बूथ स्तर पर सातों मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार और मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे।

भाजपा नए सदस्यों को जोड़ने के लिए बस्ती संपर्क अभियान चला रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई है। कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर भाजपा सरकार क्यों जरूरी है, इसकी आवश्यकता बता रहे हैं। दो अक्टूबर गांधी जयंती को सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं को दिया था बूथ प्रबंधन का मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जून को भोपाल में ''मेरा बूथ, सबसे मजबूत'' अभियान के अंतर्गत लगभग 10 लाख बूथों पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया था। मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि जनता से जुडाव रखें। मध्य प्रदेश की धरती का भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने देशभर के 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन का मंत्र दिया था।

यह भी पढ़ेंः भारत सरकार ने अरुणाचल-नागालैंड में छह महीने के लिए बढ़ाई AFSPA की अवधि, जानिये क्या कहता है ये कानून

उन्होंने कहा था कि हमें बूथ को छोटा नहीं समझना चाहिए। इससे ऊपर उठकर समाज में पहचान बनानी चाहिए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, बूथ कार्यकर्ता के आधार पर ही बनते हैं। हम वो पार्टी नहीं जो वातानुकूलित कमरों में बैठकर फतवे जारी करते हैं।

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान किसी तपस्या से कम नहीं है। मोदी के बूथ प्रबंधन के मंत्र को आत्मसात कर अब मध्य प्रदेश भाजपा ने बूथ सशक्तीकरण अभियान के द्वितीय चरण का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। 

भाजपा की सेवाभावी पहचान बनाने पर होगा फोकस

बूथ सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं का फोकस होगा कि वे बूथ पर भाजपा की एक सेवाभावी पहचान बनाए। इसके लिए छोटे-छोटे काम को लेकर वे जनता के बीच पहुंचेंगे। केंद्र, राज्य और भाजपा की अच्छी खबर बताएंगे। बूथ सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत जनता के बीच यह भी स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि उम्मीदवार कोई भी हो हमारा उम्मीदवार एक ही है, वह है कमल।

जनता को यह भरोसा दिलाया जाएगा कि जहां कमल है वहीं उनकी भलाई है। कमल के निशान को हर कार्यक्रम में प्राथमिकता दी जाएगी।

23.65 लाख से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

मध्य प्रदेश के मन में मोदी नाम से सदस्यता अभियान की शुरुआत के बाद पार्टी से युवाओं और नए सदस्यों को जोड़ने का काम किया गया। इस बीच बस्ती संपर्क अभियान भी चलाया गया। सदस्यता अभियान के अंतर्गत अब तक 23 लाख 65 हजार 711 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

जिसमें आठ लाख लोगों ने पुनः रजिस्ट्रेशन कराया और 14 लाख 11 हजार 754 नए सदस्यों ने पहली बार भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। आठ लाख 40 हजार 784 बहनों ने पार्टी की सदस्यता ली, जो कुल सदस्यता का 65 प्रतिशत है।