Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top 11 TV Brand In India: इन कंपनियों पर भरोसा करता है भारत - सोनी, LG से लेकर सैमसंग तक

Top 10 TV Brand In India - यदि आपको भारत में अपना कारोबार कर रही 10 सबसे अच्छे Smart TV Brands के बारे में बनाया गया हैं ताकि आपको इन ब्रांड के बारे में जानकारी प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। भारत में लोगों की इसी जरूरत को बहुत सारे टीवी ब्रांड ने पहचाना है और विभिन्न प्राइस ब्रैकेट में Television सेट को पेश करते हैं।

By Deepak Kumar Pandey Edited By: Deepak Kumar Pandey Updated: Mon, 30 Jan 2023 03:00 PM (IST)
Hero Image
Top 10 TV Brand In India with price

Top 10 TV brand in India: स्मार्ट टीवी उन लोगों के लिए एक जरूरी सामान है, जो बड़ी स्क्रीन पर एंटरटेनमेंट करना चाहते हैं। वास्तव में डिस्प्ले टीवी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और यह देखने के अनुभव को बनाता है या फिर बिगाड़ता है। इसलिए ऐसे टेलीविजन का चुनाव करना महत्वपूर्ण है, जिसमें अच्छी तस्वीर की गुणवत्ता और रिज़ॉल्यूशन हो। भारत में लोगों की इसी जरूरत को बहुत सारे टीवी ब्रांड ने पहचाना है और विभिन्न स्क्रीन साइज व प्राइस ब्रैकेट में Television सेट की एक लंबी रेंज का निर्माण करती हैं।

ऐसे में यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि भारत में कौन-कौन सी प्रमुख कंपनी Smart TV का निर्माण करती है? तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं, क्योंकि इस लेख में हम आपको Top 10 TV brand in India के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप यह जान सकें कि भारत में कौन सी कंपनी अपनी क्या स्थिति रखती है? आप इस लेख के माध्यम से कंपनियों के बारे में अधिक समझने और अपने लिए सर्वश्रेष्ठ टीवी ब्रांड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Sony 43 Inch Smart TV को यहां देखिए.

Top 10 TV Brand in India: भारत में टॉप 10 स्मार्ट टीवी ब्रांड

भारत में बजट कीमत से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में Television की पेशकश की जाती हैं। इनमें HD रेजोल्यूशन में शानदार प्रदर्शन और सभी प्रमुख ऐप्स के सपोर्ट करने के लिए आल एंड्रॉइड या गूगल टीवी यूजर इंटरफेस आदि मिलता है। आइए अब बिना देर किए इन Smart TV Brand के बारे में जानते हैं।

1. हायर टीवी (Haier TV)


(इसे देखिए - Haier 140 cm (55 inches) 4K Smart LED Google TV Price: Rs 41,990)

इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट की दुनिया में Haier कंपनी एक जाना पहचाना नाम है और यह दुनिया के कई बाजारों के लिए वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, मोबाइल फोन, माइक्रोवेव ओवेन, टेलीविजन और रेफ्रिजरेटर का निर्माण करती है। यह मूलरूप से एक चाइनीज कंपनी है, जिसकी स्थापना 26 दिसंबर 1984 को हुआ था। अकेले टीवी की बात करें तो यह कंपनी 32 इंच से लेकर 75 इंच तक की स्क्रीन साइज में पेश करती है, जिसकी शुरूआती कीमत 13,490 रुपए है।

2. सोनी ब्रेविया टीवी (Sony Bravia TV)

(इसे देखिए - Sony Bravia 139 cm (55 inches) Smart LED Google TV Price: Rs 57,990)

भारत में Sony Bravia ब्रांड सबसे ज्यादा Smart TV बेचने वाले ब्रांडों में से एक है और इसकी पहचान एक प्रीमियम टीवी निर्माता की है। इस ब्रांड के Television अपनी उत्कृष्ट पिक्चर क्वालिटी और फ्यूचर-प्रूफ तकनीक के लिए काफी लोकप्रिय हैं। Sony TV निश्चित रूप से अपनी अत्याधुनिक इंजीनियरिंग और इनोवेशन के लिए प्रचार के लायक हैं और इसके डिवाइस अच्छी ऑडियो और स्पष्ट विजुअल प्रदान करते हैं। भारी कीमत के बावजूद भी Sony Bravia कंपनी के पास मजबूत ग्राहक आधार है। भारत में Sony Smart TV की कीमत 24,150 रुपए से लेकर 1,499,900 रुपए तक है और यह Google TV और Android TV दोनों प्लेटफार्म पर टीवी का निर्माण करती है। इस Smart TV Brand के पोर्टफोलियो में 32 इंच से लेकर 85 इंच तक की टीवी है। सोनी कंपनी मूलरूप से जापान की कंपनी है, जिसकी स्थापना 1946 में हुई थी।

3. सैमसंग टीवी (Samsung TV)

(इसे देखिए - Samsung 108 cm (43 inches) Smart LED TV Price: Rs 29,990)

सैमसंग भारत में अग्रणी टीवी ब्रांडों में से एक है, जो नए इनोवेशन और एडवांस तकनीक का पर्याय बन गया है। Samsung ब्रांड भारत में Smart TV की एक बड़ी सीरीज की पेशकश करती है, जिसमें विशेष रूप से LED TV को उचित कीमत पर पेश किया जाता है। इस ब्रांड के हाई-एंड टीवी सेट अपने शानदार स्क्रीन आकार, मल्टीपल नेचर, अविश्वसनीय प्रदर्शन के साथ गेमर्स और फिल्म प्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ऐसे में यदि आप बेहतर ऑडियो क्वालिटी, ब्राइट रूम में भी शानदार विजुअल, सही कलर कंट्रास्ट और अच्छा व्यूइंग एंगल चाहते हैं तो सैमसंग आपका ब्रांड है। Samsung TV मूलरूप से दक्षिण कोरिया की कंपनी है, जिसकी स्थापना 1938 में की गई थी। भारत में Samsung Smart TV की कीमत 13,990 रुपए से लेकर 16,24,000 रुपए तक है। इसके पोर्टफोलियो में 32 इंच से लेकर 98 इंच तक की साइज में LED TV है।

4. एलजी टीवी (LG TV)

(इसे देखिए - LG 80 cm (32 inches) HD Ready Smart LED TV Price: Rs 13,990)

एलजी भारत में एक और लोकप्रिय टीवी ब्रांड है, जो अपने OLED पैनल के लिए जाना जाता है और सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ है। इस कंपनी के पास सभी बजट और उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लो-एंड और हाई-एंड Smart TV का मिश्रण है। यह ब्रांड अन्य ब्रांडों की तुलना में अपनी उत्कृष्ट पिक्चर क्वालिटी के साथ Best 8K TV की प्रतिस्पर्धा में विजेता है। हाई-एंड मॉडल एलजी की सिग्नेचर थिनक्यू एआई तकनीक के साथ उन्नत तीसरी पीढ़ी के अल्फा 9 प्रोसेसर के साथ आते हैं जो हर कलर, विवरण और वस्तु की गहराई में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। LG Smart TV भारत में 32 इंच से लेकर 97 इंच तक की साइज में पेश की जाती हैं, जिसकी कीमत 13,990 रुपए से लेकर 24,99,990 रुपए तक है। LG भी दक्षिण कोरिया की कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 1958 में की गई थी। एलजी Top 10 TV Brand in India की लिस्ट का एक प्रमुख नाम है।

5. शाओमी टीवी (Xiaomi TV)

(इसे देखिए - MI 80 cm (32 inches) Smart Android LED TV Price: Rs 13,999)

Xiaomi एक चाइनीज कंपनी हैं, जिसका हेड ऑफिस बीजिंग में है। इस Smart TV Brand की स्थापना साल 2010 में हुई थी और भारत में इसके सीईओ मनु कुमार जैन है। Xiaomi कंपनी भारत में MI और Redmi ब्रांड के तहत Smart TV की एक लंबी रेंज की पेशकश करती है। Xiaomi ब्रांड के LED TV अपने किफायती और उच्च गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। चाइनीज कंपनी होने के बाद भी इसके 85 प्रतिशत टीवी मेड इन इंडिया हैं। भारत में 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन में Redmi TV, MI TV और Xiaomi TV पेश किए जाते हैं, जिसकी कीमत 13,999 से लेकर 59,999 रुपए तक है।

6. वनप्लस टीवी (OnePlus TV)

(इसे देखिए - OnePlus 126 cm (50 inches) Smart Android LED TV Price: Rs 32,999)

वनप्लस भी चाइना की कंपनी है, जिसकी पैरेंटिंग कंपनी का नाम Oppo (BBK Electronics) है। इस ब्रांड की स्थापना दिसंबर 2013 में हुई थी। हालाँकि OnePlus कंपनी ने TV स्पेस में साल 2019 में पहली बार प्रवेश किया था और इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। OnePlus Television के लगभग 4-5 एडिशन हैं जो कई प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करते हैं। इसके Smart TV को ग्राहकों से उनकी सामर्थ्य और आकर्षक विशेषताओं के कारण प्रशंसा मिली है। सभी OnePlus LED TV वन प्लस कनेक्ट ऐप के साथ आते हैं, जो यूजर्स को अपने वन प्लस फोन को सीधे टीवी से कनेक्ट करने की अनुमति देता है। भारत में यह Smart TV Brand 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन साइज में अपने Smart TV की पेशकश करती है, जिसकी कीमत 14,999 रुपए से लेकर लगभग 1 लाख रुपए तक है।

7. पैनासोनिक टीवी (Panasonic TV)

(इसे देखिए - Panasonic 109 cm (43 Inches) Smart Android LED TV Price: Rs 29,980)

Top 10 TV Brand in India की लिस्ट में अगला नाम पैनासोनिक टीवी का नाम है, जो अपनी उच्च गुणवत्ता वाली LED TV के लिए जाने जाते हैं। Panasonic Smart TV बेस्ट फैशनेबल स्टाइल, शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी के साथ आते हैं। इसमें अत्याधुनिक एचसीएक्स प्रो सीपीयू और ओएलईडी डिस्प्ले होता है। पैनासोनिक टीवी द्वारा प्रदान की जाने वाली विजुअल गुणवत्ता भी अपेक्षाकृत अच्छी होती है। पैनासोनिक आईपीएस पैनल का इस्तेमाल करता है, जो व्यापक एंगल पर भी प्रकाश प्रदान करता है। जापान बेस्ड कंपनी पैनासोनिक कंपनी की शुरुआत साल 1918 में हुई थी और यह Smart TV Brand भारत में 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन साइज में Smart TV व Android TV को पेश करती है, जिसकी कीमत 18,490 रुपए से लेकर 129,990 रुपए तक है।

8. वीयू टीवी (VU TV)

(इसे देखिए - VU 108 cm (43 inches) Smart Google TV Price: Rs 27,990)

Vu वास्तव में भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है। इस कंपनी की स्थापना साल 2006 में देविता सराफ ने किया था। आज Vu भारतीय टीवी सेगमेंट में बाजार का एक उचित हिस्सेदारी रखती है और यह देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले टीवी ब्रांडों में से एक बन गया है। 2016 में इस Smart TV Brand ने मिराकास्ट सपोर्ट और एमएचएल कम्पैटिबिलिटी के साथ इन-बिल्ट एंटरटेनमेंट ऐप को लॉन्च किया। Vu Smart TV 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन में आते हैं, जिसकी कीमत 27,990 रुपए से लेकर 61,999 रूपए तक है।

9. टीसीएल टीवी (TCL TV)

(से देखिए - TCL 100 cm (40 inches) Android Smart LED TV Price: Rs 17,990)

टीसीएल एक चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है जो भारत में एक प्रमुख टेलीविजन ब्रांड के रूप में तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रही है। इसकी स्थापना साल 1981 में ऑडियो कैसेट निर्माता के रूप में हुआ था। TCL LED TV अपने एआई-संचालित प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है, जो किफायती कीमत पर नए प्रोडक्ट पेश करता है। इस ब्रांड के Television में Android OS, 4K UHD, अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट ऑप्शंस आदि जैसे कई फीचर्स हैं। वास्तव में टीसीएल कंपनी भारत में iFFALCON TV और TCL TV सहित दो ब्रांड के तहत 32 से 75 इंच की स्क्रीन में टीवी को पेश करती है, जिसकी कीमत 12,999 रुपए से लेकर 229,990 रुपए तक है।

10. तोशिबा टीवी (Toshiba TV)

(इसे देखिए - TOSHIBA 189 cm (75 inches) Smart LED Google TV Price: Rs 89,999)

बेस्ट टीवी ब्रांड की लिस्ट में अगला नाम तोशिबा का है, जो कि एक जापानी बहुराष्ट्रीय कंपनी है और अपने प्रीमियम गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए प्रसिद्ध है। यह ब्रांड एंट्री-लेवल HD से लेकर 4K और Smart TV तक टेलीविजन मॉडल की एक विस्तृत सीरीज की पेशकश करती है। Toshiba Google TV अपनी विश्वसनीयता और अत्याधुनिक तकनीकों के लिए जाने जाते हैं, जो शानदार मनोरंजन अनुभव का वादा करते हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में 32 इंच से लेकर 75 इंच तक की स्क्रीन में Android TV और Google TV की एक लंबी रेंज है, जिसकी कीमत 13,990 रुपए से लेकर 89,999 रुपए तक है।

11. वेस्टिंगहाउस टीवी (Westinghouse TV)

(इसे देखिए - Westinghouse 106 cm (43 inches) Smart Android TV Price: Rs 14,999)

Top 10 TV Brand in India की लिस्ट में सबसे आखिरी नाम वेस्टिंगहाउस टीवी है, जो कि दुनिया की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है। हालाँकि भारत में इस Smart TV Brand ने दो साल पहले प्रवेश किया है। वेस्टिंगहाउस अमेरिकन कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 1886 में किया गया था। इस तरह कम ही दिनों में अपनी किफायती कीमत के साथ इस ब्रांड ने भारत में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। यह ब्रांड देश में 24 इंच से लेकर 55 इंच तक की स्क्रीन साइज में Smart TV व Android TV की पेशकश करती है, जिसकी कीमत 5,999 रुपए से लेकर 28,999 रुपए तक है।

Top TV Brand in India सभी ब्रांड की जांच करें.

FAQ: स्मार्ट टीवी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. देश में स्मार्ट टीवी का सबसे अच्छा ब्रांड है?

भारत में सोनी, एलजी और सैमसंग जैसे 3 सबसे प्रमुख टीवी ब्रांड हैं।

2. आपको कौन सी टीवी खरीदना चाहिए?

यदि आपका बजट कम है, तो आप फुल HD Smart TV खरीद सकते हैं। वहीं अगर आपका बजट ज्यादा है, तो आपको 4K स्मार्ट टीवी खरीदना चाहिए। 4K टेक्नोलॉजी में 4096/2160 पिक्सल्स होते हैं, जबकि FHD में 1920/1080 पिक्सल्स होते हैं।

3. हमें टीवी खरीदते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

यदि आप एक नई स्मार्ट टीवी के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा बड़ी स्क्रीन, साइज, बेहतरीन कलर, स्पेक्ट्रम, शानदार साउंड और कई अन्य बेहतरीन फीचर्स देखना चाहिए।

Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।