Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anshula Kapoor: इस शख्स को डेट कर रही हैं अर्जुन कपूर की बहन? अंशुला ने शेयर किया खास वीडियो

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह रोहन ठक्कर के साथ मालदीव में मस्ती करती नजर आ रही है। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर इन दिनों के रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

By Aditi YadavEdited By: Updated: Tue, 15 Nov 2022 06:53 PM (IST)
Hero Image
Anshula Kapoor, Rohan Thakkar, Arjun Kapoor, Malaika

 नई दिल्ली, जेएनएन। Anshula Kapoor Rohan Thakkar: एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन और बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोसो दूर हैं, लेकिन उनकी फैन फोलोविंग किसी स्टार्स से कम नहीं है। अंशुला कपूर अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में नजर आती रही है। इतना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं इन दिनों अर्जुन कपूर की बहन एक खास वजह से चर्चा में आई है। सोशल मीडिया पर अंशुला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख उनकी लव लाइफ पर सवाल किए जा रहे हैं।

अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग शेयर किया वीडियो

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह रोहन ठक्कर के साथ मालदीव में मस्ती करती नजर आ रही है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने रोहन को जन्मदिन की बधाई दी है और उन्हें अपने फेवरेट बॉय बताया है। वीडियो में देख सकते हैं अंशुला रोहन संग गोल गोल घूमती नजर आ रही है और उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान भी नजर आ रही है। इस वीडियो के कैप्शन पर नजर डाले तो अंशुला ने लिखा है- "मेरे सबसे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन मुबारक हो, जो मेरी दुनिया को चारों ओर घूमाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

क्या रोहन ठक्कर को डेट कर रही है अंशुला

अंशुला की इस पोस्ट पर सेलेब्स और यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट कर रोहन को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं एक्टर संजय कपूर ने भी रोहन को बर्थडे विश किया है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- क्या यह आपका बॉयफ्रेंड है? वहीं दूसरे ने लिखा- क्या आप रोहन को डेट कर रही है। एक ने लिखा- आप दोनों की जोड़ी सलामत रहे।

यह भी पढ़ें- OTT Releases 15 to 20 November 2022: सीता रामम, हॉस्टल डेज 3, धारावी बैंक... पढ़ें- इस हफ्ते की पूरी लिस्ट