Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Besharam Rang कंट्रोवर्सी के बीच रणवीर सिंह के साथ छुट्टियां मनाने निकलीं दीपिका पादुकोण, वायरल हुआ यह वीडियो

Ranveer Singh-Deepika Padukone दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही एक्टर्स इन दिनों अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं। दीपिका की फिल्म पठान को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है तो रणवीर की फिल्म सर्कस का जादू लोगों पर फेल हो गया है।

By Karishma LalwaniEdited By: Updated: Sun, 25 Dec 2022 07:19 PM (IST)
Hero Image
File Photo of Deepika Padukone and Ranveer Singh

नई दिल्ली, जेएनएन। दीपिका पादुकोण इन दिनों 'पठान' फिल्म को लेकर हो रही कंट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में बनी हुईं हैं। फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में दिखाए गए दीपिका के डांस और भगवा बिकिनी में शाह रुख खान के साथ उनका रोमांस कई लोगों को पसंद नहीं आया। फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग तेज है। उधर, रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'सर्कस' भी क्रिटिक्स और आम जनता को पसंद नहीं आ रही। फिल्म को रिलीज हुए दो दिन बीत चुके हैं और इन दो दिनों में यह मूवी 15 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। दोनों ही फिल्मों को कई मायनों में क्रिटिसाइज किया जा रहा है, लेकिन दीपिका और रणवीर को इन आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता। कम से कम उनका लेटेस्ट वीडियो तो यही कह रहा है।

छुट्टियां मनाने निकले दीपिका-रणवीर

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां बिताने अपने अलीबाग वाले घर के लिए निकले। वेकेशन पर जाने से पहले उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। दोनों जेट के जरिये अलीबाग में छुट्टियां मनाने के लिए निकल पड़े। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कई लोग उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे, लेकिन अपनी ही धुन में मस्त दोनों एक दूसरे का हाम थामे जेट से गेटवे ऑफ इंडिया की तरफ जाते देखे गए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस दीपिका के फैशन सेंस की भी तारीफ कर रहे हैं, जो कि व्हाइट ट्रैक पैंट और टी-शर्ट में नजर आ रहीं हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

दीपिका-रणवीर वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो यह दोनों एक्टर्स अगले साल और भी फिल्मों का पिटारा लेकर आने वाले हैं। दीपिका की 'पठान' और 'जवान' 2023 में रिलीज हो रही है। फिल्म पठान 25 जनवरी, तो 'जवान' को दो जून को रिलीज किया जाएगा। दोनों ही फिल्मों में शाह रुख खान उनके हीरो हैं। वहीं, 'सर्कस' के बाद रणवीर सिंह धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट उनकी लीडिंग लेडी होंगी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: 'मेरी दोनों आंखों में हो गया है मोतियाबिंद', बिग बॉस के घर में शेखर सुमन ने किया अर्चना को रोस्ट

यह भी पढ़ें: Dheeraj Dhooper ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, फोटो देखते ही क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस