Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khesari Lal Yadav Fees: LIVE सेशन में खेसारी के बेटे ने कर दिया पिता की फीस का खुलासा, सुनकर चौंके एक्टर

खेसारी जल्द ही अपकमिंग फिल्म लाडला 2 में नजर आने वाले हैं। वहीं इन दिनों वो इस फिल्म की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं। वहीं बुधवार को खेसारी लाल यादव इंस्टाग्राम पर लाइव आए। इस दौरान एक्टर के साथ उनका बेटा ऋषभ भी था।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Thu, 17 Nov 2022 05:32 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Khesari Lal Yadav Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन।  Khesari Lal Yadav Fees: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के हाईपेड स्टार्स में से एक हैं। बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। खेसारी जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'लाडला 2' में नजर आने वाले हैं। वहीं इन दिनों वो इस फिल्म की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं। वहीं बुधवार को खेसारी लाल यादव इंस्टाग्राम पर लाइव आए। इस दौरान एक्टर के साथ उनका बेटा ऋषभ भी था। खेसारी ने अपने बेटे को फैंस से मिलवाया और दोनों ने खूब बातें की। वहीं बीच बीच में खेसारी अपने बेटे को प्यार करते भी दिख रहे हैं। इसी दौरान खेसारी ने बेटे ऋषभ से कहा कि क्या तुम इस फिल्म में काम करेंगे। इस पर उनके बेटे ने बिना देरी किए ही हां बोल दिया। इस खेसारी ने पूछा कितना पैसा लोगे। इस सवाल पर ऋषभ ने उत्तर देते हुए कहा 50 हजार। इसी बीच में गलती से खेसारी ने अपनी फीस का खुलासा कर दिया।

लाइव में अचानक एक्टर ने बताई अपनी फीस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल यादव जब बेटे ऋषभ से उनके 50 हजार फीस की बात सुनते हैं, इस पर वो हंसते हुए बोलते हैं कि ये तो मेरी फीस से बहुत कम है। इसी बात से अंदाजा जा सकता है कि खेसारी लाल की फीस कितनी होगी। हालांकि खेसारी ने अपनी असली फीस का खुलासा नहीं किया, लेकिन अंजाने में उन्होंने इतना तो बता दिया की उनकी फीस हजारों में नहीं, बल्कि लाखों में है।

View this post on Instagram

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

फैंस से मांगी माफी

खेसारी लाल यादव ने लाइव में बताया कि 'लाडला 2' को लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही इन दिनों नए गाने को रिलीज होने में लगातार हो रही देरी को लेकर उन्होंने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने कहा  कि उनके गाने चार पांच दिन पर आते रहे हैं, लेकिन इन दिनों नहीं आ पा रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है ये परेशानी आप लोगों को भी पता है कि क्या है? उन्होंने आगे कहा कि 50 से 60 गाने ऐसे होंगे जो मिलियंस क्लब में शामिल हैं। परेशानी आती है लेकिन मेरे अंदर बर्दाश्त करने की क्षमता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनका गाना 'दरदिया' रिलीज होने वाला है। इसमें उनके साथ तनु श्री चटर्जी हैं। इसके पहले उनके गाने 'तबला' को जिस तरह लोगों ने प्यार दिया उसके लिए उन्होंने धन्यवाद भी दिया।

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor बाथरूम बंद करके लड़कों से ना कर सकें बातें, इसके लिए श्रीदेवी ने उठाया था ये कदम

यह भी पढ़ें: नुसरत जहां ने कैमरे के सामने खिसका दी ब्रालेट की स्ट्रैप, लोगों ने कहा- जहां ऐसे Mp हो वहां का भगवान भला करे