Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Manoj Tiwari पर चढ़ा राम भक्ति का रंग, अयोध्या मंदिर उद्घाटन से पहले रिलीज हुआ ये शानदार भजन

Ayodhya Ram Mandir Conseration मौजूदा समय में अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन का लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। तमाम गायक भगवान राम को लेकर भजन बना रहे हैं और लाइमलाइट का हिस्सा बन रहे हैं। इस कड़ी में अब अगला नाम भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी का शामिल हो रहा है। मनोज का लेटेस्ट राम भजन सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है।

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraUpdated: Wed, 17 Jan 2024 07:49 PM (IST)
Hero Image
मनोज तिवारी का नया गाना हुआ रिलीज (Photo Credit-Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Manoj Tiwari Bhajan Woh Hai Ram: देशभर में इस वक्त राम मंदिर उद्घाटन की चर्चा जोरों-शोरों चल रही है। जिसके चलते अब मनोरंजन जगत में राम भजन की लहर दौड़ पड़ी है। आए दिन भगवान राम को समर्पित भजन लगातार सामने आ रहे हैं। इस मामले में अब अगला भजन भोजपुरी गायक मनोज तिवारी का सामने आ गया है।

रिलीज हुआ मनोज तिवारी का एक नया गाना

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कालाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मनोज तिवारी का नाम जरुर शामिल होगा। अपनी गायकी और अभिनय के हुनर के लिए मनोज काफी मशहूर हैं। अब जब सिनेमा जगत में राम भजन को लेकर एक नया ट्रेंड शुरू हुआ तो इस मामले में भला भोजपुरी स्टार कैसे पीछे रह सकते हैं।

बुधवार को मनोज तिवारी का लेटेस्ट राम भजन रिलीज हो गया है, जिसके बोल- ''वो हैं राम'' हैं। इस भजन को टी सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। इस गाने के लिरिक्स संतोष कुमार ने लिखे हैं, जबकि मनोज तिवारी ने अपनी गायकी से सॉन्ग में चार चांद लगाए हैं।

इतना ही नहीं ये पूरा राम भजन मनोज पर फिल्माया गया है। आलम ये है कि रिलीज के साथ ही मनोज तिवारी का ये लेटेस्ट भजन सोशल मीडिया पर छा रही हैं। फैंस ने 'वो हैं राम' भजन को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स देना शुरू कर दिया है।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में धूम मचाएगा ये भजन

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का खास कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान मनोज तिवारी का ये लेटेस्ट भजन जमकर धूम मचाता हुआ नजर आ सकता है।

इस भजन में मनोज पूरी तरह से राम भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं मनोज तिवारी का नाम राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए गेस्ट लिस्ट में शामिल है। बता दें कि मनोज से पहले एक और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी भगवान राम को लेकर एक भजन लॉन्च कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Sivasri Skandaprasad: कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद, जिनके राम भजन के मुरीद हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?