Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करना कोई छोटी बात नहीं, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मोदी को लेकर कही बड़ी बात

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि कभी कोई भी राजनीतिक दल जीत सकता है या हार सकता है यह मुद्दा नहीं है। वंचितों के लिए काम करना हम सभी का मुख्य ध्येय होना चाहिए। नायडू ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करना कोई छोटी बात नहीं है।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sun, 09 Jun 2024 02:00 AM (IST)
Hero Image
जनता जो बदलाव करना चाहती थी, उसे शांति से कर दिया- वेंकैया नायडू (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि कभी कोई भी राजनीतिक दल जीत सकता है या हार सकता है, यह मुद्दा नहीं है। वंचितों के लिए काम करना हम सभी का मुख्य ध्येय होना चाहिए। नायडू ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करना कोई छोटी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि दुनिया ने भारत को पहचानना और सम्मान देना शुरू कर दिया है। ज्ञान और कड़े परिश्रम के कारण बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कई सीईओ भारतीय हैं। कहा कि हमारे समक्ष अभी भी कई चुनौतियां हैं। हम सभी को इन चुनौतियों का सामना मिलकर करना चाहिए।

जनता जो बदलाव करना चाहती थी, उसे शांति से कर दिया

नायडू गुजरात स्थित आणंद के ग्रामीण प्रबंधन संस्थान के 43वें दीक्षा समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने शांतिपूर्वक मतदान किया। जनता जो बदलाव करना चाहती थी, उसे उसने बड़ी ही शांति से कर दिया। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता ने जो संदेश दिया है, उसे लोग समझेंगे।

ये भी पढ़ें: देश में नहीं थम रहे कार एक्सीडेंट! अब सूरत में Car ने लोगों में मारी टक्कर, आठ साल के बच्चे सहित पिता-चाचा की मौत