Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lunawada Accident: लुनावाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी में जा रहा टेंपो खाई में गिरा; 5 की मौत

Lunawada Accident महिसागर जिले के लूनावाड़ा के पास शादी समारोह में जा रहे टेंपो की टक्कर हो गयी। टेंपो के गड्ढे में गिरने से उसमें सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 22 को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

By Jagran NewsEdited By: Babli KumariUpdated: Wed, 22 Feb 2023 03:17 PM (IST)
Hero Image
लुनावाड़ा के पास शादी में जा रहा टेंपो खाई में गिरा (फाइल फोटो)

लूनावाड़ा, जागरण डेस्क। Mahisagar News : महिसागर जिले के लूनावाड़ा के पास शादी समारोह में जा रहे टेंपो की टक्कर हो गयी। टेंपो के गड्ढे में गिरने से उसमें सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 22 को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की खबर लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की गई है।

अरीथा गांव के पास एक शादी में जा रहा था टेंपो

घटना के प्रारंभिक विवरण के अनुसार, महिसागर जिले के लुनावाड़ा के पास अरीथा गांव के पास एक शादी में जा रहा टेंपो चालक के नियंत्रण खो देने के कारण अचानक गड्ढे में गिर गया। टेंपो के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गोधरा सिविल अस्पताल ले जाया गया।

घायलों को दिया गया प्राथमिक उपचार

हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और टेंपो में सवार लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। हादसा गंभीर था तो पुलिस व 108 की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। टेंपो खाई में कैसे गिरा इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Morbi Bridge: मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देगी ओरेवा कंपनी, गुजरात हाई कोर्ट का आदेश

यह भी पढ़ें- Surat: मोबाइल फोन के कवर में छिपा कर ले जा रहे थे 10 गोल्ड बिस्किट, सूरत एयरपोर्ट से किया जब्त