Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नए साल का जश्न पड़ेगा फीका, 4 दिन नहीं मिलेगी कोहरे से राहत; हरियाणा में कोल्ड डे की चेतावनी, पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

Haryana Weather Today हरियाणा में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने हरियाणा-पंजाब में शनिवार को रेड अलर्ट (Red Alert in Haryana-Punjab) के साथ कोल्ड डे (Cold day in Haryana) की चेतावनी जारी की है। इसमें घने से घना कोहरा छाने के साथ ठंड ज्यादा होगी। दिन के समय हवा चलने के कारण ठंड भी अधिक रही। प्रदेश के नारनौल सबसे ठंडा रहा।

By Amit Dhawan Edited By: Preeti Gupta Updated: Sat, 30 Dec 2023 08:08 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा-पंजाब में कोल्ड डे की चेतावनी, ठंड बढ़ी

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather News Today: हरियाणा  में ठंड बढ़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा-पंजाब में शनिवार को रेड अलर्ट (Red Alert in Haryana-Punjab) के साथ कोल्ड डे (Cold day in Haryana) की चेतावनी जारी की है। इसमें घने से घना कोहरा छाने के साथ ठंड ज्यादा होगी।

हवा चलने से बढ़ी ठंड

हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गैप कम है। दिन के समय हवा चलने के कारण ठंड भी अधिक रही।

वहीं, दोनों तापमान में गैप कम होने के कारण फसलों की ग्रोथ पर हलका असर आएगा। इसके साथ सरसों की फसल को यह ज्यादा प्रभावित कर सकता है।

हरियाणा में घने से घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी

मधुमक्खी के धुंध में कम आने से परागण एक से दूसरे फूल पर नहीं जा पाएगा।  मौसम विभाग की तरफ से शनिवार को भी रेड अलर्ट जारी कर घने से घने कोहरे (Dense Fog in Haryana) की संभावना व्यक्त की है। ठंड के चलते शुक्रवार को धूप कम खिली।

नारनौल रहा सबसे अधिक ठंडा

पूरा दिन ठंडी हवाएं चलने के कारण ठंड अधिक महसूस हुई। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के नारनौल सबसे ठंडा रहा। वहां का न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार हिसार, करनाल, रोहतक, पानीपत का न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गैप कम रहा।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather : धुंध की आगोश में पूरा हरियाणा, आज भी कोहरे का रेड अलर्ट जारी; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल

दो जनवरी तक हरियाणा में पड़ेगा  कोहरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को रेड अलर्ट के साथ ही रविवार को ऑरेंज अलर्ट और एक व दो जनवरी को घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है।

नए साल पर कोहरा जश्न को खराब कर सकता है। वहीं पुलिस विभाग की तरफ से वाहन चालकों से कोहरे में आराम से वाहन चलाने का आह्वान किया है।

फसलों पर हलका प्रभाव

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर रिसर्च डॉ. जीतराम ने बताया कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में जो गैप कम आया है। उसका फसल की ग्रोथ स्लो हो जाती है।

यह फसलों के नुकसानदायक नहीं है। सरसों की फसल पर मधुमक्खी के कम आने से परागण एक से दूसरे फूल पर नहीं जा पाता। धुंध के छंटने और धूप के खिलने पर यह प्रोसेस फिर से शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, दो दिनों तक बरसेंगे बदरा; न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट