Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather : धुंध की आगोश में पूरा हरियाणा, आज भी कोहरे का रेड अलर्ट जारी; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल

Haryana Weather News Today उत्तर भारत के अधिकतर राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। आज भी हरियाणा में घना कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को भी रेड अलर्ट जारी कर प्रदेश में घने से घना कोहर (Fog Alert in Haryana) छाने की संभावना व्यक्त की हैं। मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री का अंतर रह गया है।

By Amit Dhawan Edited By: Preeti Gupta Updated: Fri, 29 Dec 2023 08:08 AM (IST)
Hero Image
धुंध की आगोश में पूरा हरियाणा, आज भी कोहरे का रेड अलर्ट जारी

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather News Today: उत्तर भारत के अधिकतर राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। हरियाण से लेकर दिल्ली तक घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, आज भी हरियाणा में घना कोहरा (Dense Fog in Haryana)  छाने के आसार हैं। 

हरियाणा में कोहरे का रेड अलर्ट जारी

प्रदेश में कोहरा छंटने नहीं रहा है। वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे ही कोहरे ने शहरों को अपनी चादर में लपेट लिया। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को भी रेड अलर्ट जारी कर प्रदेश में घने से घना कोहर (Fog Alert in Haryana)  छाने की संभावना व्यक्त की हैं। साथ ही नए साल के पहले दिन के साथ ही आने वाले तीन दिन तक कोहरा छाएगा।

दिन में भी बढ़ी ठंड

वहीं, मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री का अंतर रह गया है। इससे दिन में भी ठंड (Co काफी ज्यादा बढ़ गई है। मौसम में लगातार परिवर्तन के चलते कोहरा छाया हुआ है। पिछले तीन दिन से प्रदेश में कोहरे का रेड अलर्ट चल रहा हैं।

सड़कों पर रेंगते नजर आईं गाड़ियां

सुबह और रात के समय कोहरा अधिक होने के कारण वाहन चालना भी मुश्किल हो गया है। यह रेड अलर्ट शुक्रवार को भी रहेगा। इसमें घने से घना कोहरा छा सकता है। घना कोहरा छाने के कारण नेशनल हाइवे पर वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत आ रही है। इसके कारण दिन और रात का अंतर भी काफी कम बचा है।

तापमान में हो रही गिरावट

पानीपत में दोनों तापमान में तीन डिग्री, कुरुक्षेत्र में 3.2, करनाल में 3.4 और रोहतक में चार डिग्री का ही अंतर बचा। तापमान में गैप कम होने के कारण दिन के समय भी ठंड महसूस हो रही है।

30 दिसंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 30 दिसंबर को ताजा पश्चिमी विभाग एक्टिव हो रहा है। यह पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। विज्ञानियों की तरफ से चार से से पांच दिनाें में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: शून्य रही दृश्यता-कोहरे में वाहन भिड़े, पांच की मौत-इन जिलों में हुए सड़क हादसे; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

हरियाणा में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम? 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 29 से 31 दिसंबर के बीच आंशिक बादलवाई और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 

यह भी पढ़ें-  Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, रात-दिन के तापमान में बढ़ा अंतर; एक सप्ताह परिवर्तनशील रहेगा मौसम