Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पति ने बेटे के सामने पत्नी का गला रेतकर खुद लगाई फांसी, दुष्कर्म से था आहत

हरियाणाके हिसार के बरवाला में एक व्‍यक्ति ने बेटे के सामने पत्‍नी की गला काटकर हत्‍या कर दी और फिर फांसी लगाकर जान द‍े दी। वह पत्‍नी से दो युवकों द्वारा दुष्‍कर्म करने से दुखी था।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Updated: Wed, 19 Aug 2020 12:06 AM (IST)
Hero Image
पति ने बेटे के सामने पत्नी का गला रेतकर खुद लगाई फांसी, दुष्कर्म से था आहत

बरवाला(हिसार), जेएनएन। पत्‍नी् के साथ बरवाला खंड में गांव के ही दो युवकों द्वारा दुष्कर्म की घटना से आहत होकर 28 वर्षीय पति ने 26 वर्षीय पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी बरवाला रोहतास सिहाग, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ङ्क्षसह, सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने मौके का निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाए। इस संदर्भ में बरवाला पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर गांव के दो किशोरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पति-पत्नी के शव का हिसार के नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

पुलिस को दर्ज कराए अभियोग में महिला के भाई ने कहा कि बहन की हत्या की सूचना पाकर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव में पहुंचा। वहां पर उसकी बहन अपने रिहायशी मकान के ऊपर बने चौबारे में फर्श पर लहूलुहान मृत अवस्था में पड़ी थी। उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से कटने के निशान थे। उसका बहनोई भी उसी चौबारे में फांसी पर लटका हुआ था। उसे संदेह है कि उसके जीजा ने पहले उसकी बहन की हत्या की फिर खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

भाई के आरोप के अनुसार उसे पता चला है कि 15 अगस्त को उसकी बहन के साथ गांव के ही दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। इसी कारण उसके जीजा ने खुद को अपमानित महसूस करते हुए पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

दंपती के दो बच्चे हैं। इनमें एक सात वर्षीय और दूसरा नौ वर्षीय है। मृतक व्यक्ति मजदूरी करता था। गांव से मिली जानकारी के अनुसार रात के समय इस वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के समय दंपती का छोटा लड़का भी उसी कमरे में था। जबकि बड़ा पुत्र दादा-दादी के पास दूसरे घर में सोया हुआ था।