Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM नायब सैनी ने इंडी को बताया घमंडिया गठबंधन, बोले- रामलीला मैदान में किया भ्रष्टाचार का महिमामंडल

CM Nayab Saini सीएम नायब सैनी से जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संदर्भ में सवाल पूछे गए थो उन्होंने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन है जिसने रामलीला मैदान मेंइकट्ठा होकर पूरे देश के सामने भ्रष्टाचार का महिमामंडन किया। उन्होंने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि वह जेल में हैं उन्हें अब तक अपना त्यागपत्र दे देना चाहिए था

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 03 Apr 2024 08:24 AM (IST)
Hero Image
CM नायब सैनी ने इंडी को बताया घमंडिया गठबंधन (File Photo)

जागरण संवाददाता, करनाल। Haryana Politics: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल प्रवास पर रहे। उन्होंने यहां जिला कार्यालय में कोर ग्रुप और विभिन्न मंडलों की बैठक ली। इसमें लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए रणनीति बनाई।

विभिन्न बैठकों में भी हिस्सा लिया। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में भाजपा सभी सीटों पर शानदार जीत दर्ज करेगी। कुलदीप बिश्नोई हों या कोई भी अन्य वरिष्ठ नेता, किसी से विवाद की स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष चुनने का निर्णय हाईकमान लेगा।

भ्रष्टाचार का किया महिमामंडल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संदर्भ में पूछे प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन है, जिसने रामलीला मैदान में एकत्र होकर पूरे देश के सामने भ्रष्टाचार का महिमामंडन किया।

यह दर्शाया कि जैसे वह भ्रष्टाचार में गोल्ड मेडल लेकर आए हों। ऐसा दृश्य हमने पहली बार देखा है। सीएम ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेता जब लोगों के बीच वोट लेने जाते हैं तो कहते और कुछ हैं और खुद अपने कार्यकाल में इतने बड़े बड़े घोटाले करते रहे हैं।इनमें केजरीवाल भी शामिल हैं।

वह मंच से बोलते थे कि उनका कोई मंत्री या साथी ऐसे मामलों में संलिप्त हाेगा तो जांच कराएंगे। आज वह त्यागपत्र तक नहीं दे रहे हैं। उन्हें अपने पद से तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए।

कई बार तो मेरे भी काम नहीं होते- सीएम नायब सैनी

कई बार तो मेरा काम बी नी हौंदा... सीएम ने बैठकों के दौरान कहा कि मैं मुख्यमंत्री हूं, कई बार तो मेरा काम बी नी हौंदा...। भाजपा सरकार में एक सिस्टम है और उसी के अनुरूप चलना है। कोई गलत काम नहीं करना है। सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलना है। शॉर्टकट अपनाकर दुखी नहीं होना है।

केजरीवाल जेल जाकर भी नहीं दे रहे त्यागपत्र

वह मानते हैं कि अगले विधानसभा चुनाव में छह माह से अधिक का समय है। जो जिम्मेदारी मिली है, उसे देखते हुए उपचुनाव की आवश्यकता है। कांग्रेस व विपक्ष के नेता भयभीत मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेता चुनावी मैदान में उतरने से घबरा रहे हैं। हुड्डा हार के डर से चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं तो केजरीवाल जेल जाकर भी त्यागपत्र नहीं दे रहे।

भाजपा पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ओर से राज खोलने के संदर्भ में दिए बयान पर सीएम ने कहा कि यह तो उनसे ही पूछा जाना चाहिए कि उनके पास क्या-क्या राज की बातें हैं?

ये भी पढ़ें:

Punjab News: 'कोई शराब घोटाला नहीं...', AAP प्रवक्ता मलविंदर कंग बोले- ED मामले में एक भी सबूत पेश करने में रही विफल

AAP List in Punjab: पंजाब में 13-0 के लिए तैयार आम आदमी पार्टी, होशियारपुर और आनंदपुर साहिब से इन्हें दिया टिकट