Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स में किसानों के बेटे-बेटियों का दम, वालीबाल और कबड्डी टीम में कैथल के तीन खिलाड़ी

Khelo India Youth Games लड़कों की वालीबाल और महिला कबड्डी टीम के कैथल के तीन खिलाड़ी हैं। वालीबाल में दो लड़के और कबड्डी में गांव पाई की शीतल है टीम में शामिल। इन खिलाडि़यों ने पहले भी कई पदक हासिल किए।

By Anurag ShuklaEdited By: Updated: Tue, 07 Jun 2022 10:26 AM (IST)
Hero Image
वालीबाल और कबड्डी टीम में कैथल के तीन खिलाड़ी।

कैथल, जागरण संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गांव धुंधरेहड़ी निवासी खिलाड़ी आर्यन थांगता में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है। मंगलवार को लड़कों के वालीबाल और लड़कियों की कबड्डी के फाइनल मुकाबले होने हैं। हरियाणा की दोनों टीमें पदक पक्का कर चुकी हैं।

वालीबाल में कैथल के दो और कबड्डी में एक खिलाड़ी हरियाणा की टीम का हिस्सा रहेगी। कबड्डी प्रशिक्षक सुंदर दत्त और ईश्वर ढांडा ने बताया कि हरियाणा की टीम का सेमीफाइनल मुकाबला आंध्रप्रदेश की टीम के साथ था, जिसमें हरियाणा ने 50-15 के स्कोर से जीत दर्ज की। मंगलवार को महाराष्ट्र की टीम से फाइनल मुकाबला होगा। गांव पाई निवासी खिलाड़ी शीतल को बेस्ट आलराउंडर चुना गया है।

बता दें कि राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीतल का जन्म गांव पाई में किसान कृष्ण के घर हुआ है। परिवार का पालन पोषण खेती बाड़ी पर आधारित है। शीतल 2020 में असम गुवाहाटी में खेलो इंडिया जूनियर में रजत पदक, मध्यप्रदेश में स्कूली स्तर अंडर 14 में कांस्य पदक सहित विभिन्न प्रतियोगिता में पदक अपने नाम किए हैं। कबड्डी कोच शमशेर से खेल सीखा है। गांव स्तर से ही कबड्डी की तैयारी की थी। उनका मकसद भारतीय टीम में खेलने का है।

वालीबाल खिलाड़ी अजय और मनीष दिखाएंगे दम

हरियाणा की वालीबाल टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। टीम में गांव पबनावा निवासी अजय और मनीष भी खेल रहे हैं। वालीबाल प्रशिक्षक कर्मबीर ने बताया कि हरियाणा की टीम ने सेमीफाइनल में राजस्थान की टीम को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अजय तीन साल से खेल रहा है और जूनियर नेशनल में कांस्य पदक हासिल कर चुका है। विश्व चैंपियनशिप भी खेल चुका है। अजय के पिता रमेश चंद्र एक किसान हैं। उसकी माता सीमा देवी एक गृहिणी हैं। खिलाड़ी मनीष कुमार सब जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका हैं। जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर चुका है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहता है।