Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'जैसे-जैसे वोटिंग का दिन आ रहा, वैसे-वैसे कांग्रेस...' सोनीपत से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा जबरदस्त निशाना

Haryana Vidhansabha Election 2024 को लगभग 10 दिन बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां प्रचार में जोर-शोर से जुट गई हैं और पार्टियों के तमाम स्टार प्रचारक घूम-घूमकर अलग-अलग विधानसभाओं में प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोनीपत पहुंचे और यहां से 22 विधानसभाओं को एक साथ साधने का काम किया।

By Jagran News Edited By: Pooja Tripathi Updated: Wed, 25 Sep 2024 02:02 PM (IST)
Hero Image
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोनीपत में जनता को किया संबोधित। वीडियो ग्रैब

जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा कांग्रेस समेत तमाम दल एड़ी-चोटी का जोर लगाकर चुनाव के प्रचार में जुट गए हैं।

इसी सिलसिले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनीपत पहुंचे और वहां से उन्होंने 22 विधानसभाओं के वोटरों को साधा और अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

प्रधानमंत्री ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही राज्य में कांग्रेस के हाल भी बताया और उन पर निशाना साधा।

पढ़ें पीएम के संबोधन की बड़ी बातें

  • जैसे जैसे वोटिंग का दिन आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त हो रही है।
  • हरियाणा में भाजपा के पार्टी समर्थन बढ़ता जा रहा है। यह प्यार मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा समय है। फिर एक बार भाजपा सरकार।
  • आज जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान भी हो रहा है। ये मतदान शांति तरीके से चल रहा है। लोग सुबह से ही कतार में लगे हैं। पहले कैसे वोटिंग होती थी वो भी दुनिया ने देखा था।
  • हरियाणा आज खेती और उद्योग में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगिक विकास बढ़ता है तो इसका सबसे बड़ा फायदा सभी वर्ग के लोगों को पहुंचता है।
  • बाबा साहेब अंबेडकर मानते थे कि औद्योगिक विकास होगा तो दलित और पिछड़े वर्गों का भी विकास होगा। भाजपा की सोच में बाबा साहेब की नीति दिखाई देगी।
  • हमारे देश में खेत का साइज कम हो रहा है। बच्चों के नसीब में जमीन का छोटा टुकड़ा हो रहा है, इसलि खेती के साथ-साथ कमाई के दूसरे जरिए होने चाहिए।
  • इसलिए भाजपा खेती को भी बढ़ावा देती है और कारोबार को भी बढ़ावा देती है। अमेरिका में मेरी मुलाकात दुनिया के नेताओं और कंपनी चलाने वालों से हुई। मैंने उनको भारत के टैलेंट के बारे में बताया। पूरी दुनिया में भारत का भरोसा बढ़ा है।
  • दुनिया को लगता है कि आने वाले समय में सबसे तेज जो आगे बढ़ेगा वो देश है भारत। इसके साथ ही पीएम ने एक बच्चे के चित्र की सराहना की।
  • वह आगे बोले, आज हमारा हरियाणा गुरुग्राम फरीदाबाद से लेकर सोनीपत से पानीपत तक औद्योगिक विकास हो रहा है। खरखौदा में औद्योगिक शहर बना रही है। मारुति का कारखाना लगना तय हो गया है।
  • ऐसे कई बड़े-बड़े कारखाने लगने वाले हैं। हम मोबाइल से लेकर हवाई जहाज तक बना रहे हैं। अब भारत में बनी चीजों को उन देशों को भी भेजा जा रहा है जो उन चीजों को खुद बनाते थे।
  • हरियाणा में बनी कारें जापान में बिकती हैं। यह नए भारत की ताकत है।
  • हरियाणा में उद्योगों को बढ़ावा देने वाली भाजपा सरकार जरूरी है।
  • जहां कांग्रेस सरकार बनी वहां करप्शन फैलता है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जन्मदात्री है। 10 साल पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, तब हरियाणा को जमकर लूटा गया।
  • हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया। इनसे बचाने के लिए कमल की सरकार लानी है।
  • एक भी नौकरी ऐसी नहीं थी जिसमें खर्ची और पर्ची न चलती हो। मुझे हरियाणा का कर्ज चुकाना है।
  • हरियाणा हमेशा उसकी सरकार बनाता है जिसकी दिल्ली में सरकार होती है।
  • हम उन्हें हरियाणा में घुसने नहीं दे सकते, कर्नाटक जैसी सरकार ऐसी सरकार नहीं लानी। कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज कोई पार्टी नहीं है। ये झूठ बोल रहे हैं, आंखों में धूल झोंक रहे हैं।