Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: 'कांग्रेस ने आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद को बढ़ाया', सोनीपत की रैली में बोले योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनीपत की चुनावी रैली में कांग्रेस पर आतंकवाद नक्सलवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बीजेपी को एक बार फिर सत्ता में लौटने में मदद करें और डबल इंजन की सरकार बनाएं।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 22 Sep 2024 04:35 PM (IST)
Hero Image
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनीपत में एक रैली को संबोधित किया।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनीपत में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकी, नक्सलवाद हटाया। वहीं, राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां दूसरे प्रदेशों को कोसते हैं, विदेश जाते हैं तो देश को कोसते हैं। रविवार को योगी आदित्यनाथ ने राई विधानसभा क्षेत्र जाखौली में रैली को संबोधित किया।

डबल इंजन की सरकार में हरियाणा का विकास हुआ: आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने पर विकास कार्यों में आज हरियाणा बहुत आगे बढ़ा है। परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने काम किया है, जबकि कांग्रेस के एजेंडे में कुछ नहीं है। कांग्रेस ने आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। आज दुश्मन देश भारत माता की भूमि पर आंख उठाकर नहीं देखते। हरियाणा के जवानों का शौर्य और पराक्रम को पूरा देश सलाम करता है। सोनीपत, पानीपत और बागपत के महाभारत वाले पांच गांवों का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बीजेपी को एक बार फिर सत्ता में लौटने में मदद करें।

यह भी पढे़ं- Haryana Election: भाजपा ने पीएम मोदी की सोनीपत में होने वाली रैली का स्थान बदला, अब गोहाना में होगी