Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: गडकरी बोले- तीन साल में बनेंगे 26 ग्रीन एक्सप्रेस-वे, 2024 में USA जैसा होगा भारत

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार तीन वर्षों में देश में 26 ग्रीन एक्सप्रेस-वे बना रही है। इनके तैयार होने के बाद महज दो घंटे के भीतर दिल्ली से देहरादून हरिद्वार या जयपुर की यात्रा की जा सकती है।

By Virender KumarEdited By: Updated: Fri, 04 Nov 2022 05:17 PM (IST)
Hero Image
Himachal Election 2022: गडकरी बोले- तीन साल में बनेंगे 26 ग्रीन एक्सप्रेस-वे, 2024 में USA जैसा होगा India

झंडूता/बरठीं, जागरण टीम। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार अगले तीन वर्षों में देश में 26 ग्रीन एक्सप्रेस-वे बना रही है। इनके तैयार होने के बाद महज दो घंटे के भीतर दिल्ली से देहरादून, हरिद्वार या जयपुर की यात्रा की जा सकती है। बिलासपुर के बरठीं में नितिन गडकरी ने कहा कि बीजेपी के लिए पहले राष्ट्र फिर पार्टी है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं में केंद्रीय मंत्री भाजपा के प्रत्याशी जीत राम कटवाल के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश मे चल रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

2024 तक अमेरिका जैसा होगा भारत का बुनियादी ढांचा

इतना विकास कार्य 70 वर्षों में नहीं हुआ जितना मात्र 10 वर्ष की अवधि में हो गया है। हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसके ऊपर कार्य चल रहा है। विधायक कटवाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि पिछली बार भी उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र में जो घोषणा की थी उनको पूरा करके दिखाया है। कटवाल को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि आने वाले समय में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवा सकें जिसमें सड़कें व पुलों का निर्माण प्रमुख है। प्रदूषण से बचने के लिए उन्होंने इलेक्ट्रानिक गाड़ियों को मंजूरी दी है। उन्होंने वादा किया कि भारत का बुनियादी ढांचा 2024 तक संयुक्त राज्य अमेरिका जितना अच्छा होगा। उन्होंने दावा किया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास धन की कोई कमी नहीं है और वह आर्थिक रूप से बेहद मजबूत है।

जीतराम कटवाल ने मांगा जनसमर्थन

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी जीतराम कटवाल ने भी जनसभा को संबोधित कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, राकेश गौतम, महेंद्र सिंह चंदेल, मनोज कुमार पराशर, दिनेश चंदेल, मंगल ठाकुर, सुशील भुट्टो, प्रवेश, दिनेश, गोयल, राजू यादव, मदनलाल, तिलक राज राणा सहित हजारों भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में OPS सहित इन मुद्दों पर लड़ा जा रहा चुनाव

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: मुख्यमंत्री बोले- नादौन का विकास करवाने में सुक्खू नाकाम, जुगाड़ से बनना चाहते हैं CM