Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे चीन सीमा से सटे हिमाचल के समदो पहुंचे, जवानों का हौसला बढ़ाया

Army Chief Manoj Pandey भारतीय थल सेना के अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने चीन से सटे हिमाचल और उत्तराखंड के सीमांत इलाकों का शुक्रवार को दौरा किया। सेना प्रमुख ने हिमाचल के चीन से सटे बार्डर समदो का दौरा किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Sat, 11 Jun 2022 02:00 PM (IST)
Hero Image
भारतीय थल सेना के अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे

मनाली, जागरण संवाददाता। Army Chief Manoj Pandey, भारतीय थल सेना के अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने चीन से सटे हिमाचल और उत्तराखंड के सीमांत इलाकों का शुक्रवार को दौरा किया। सेना प्रमुख ने हिमाचल के चीन से सटे बार्डर समदो का दौरा किया। यहां उन्‍होंने बार्डर पर तैनात भारतीय सेना सहित आईटीबीपी जवानों के साथ मुलाकात की। सेना प्रमुख ने सेना के कमांडरों से विस्तृत रिपोर्ट ली और जवानों का हौसला बढ़ाया। जवानों से मिलने के बाद सेना प्रमुख समदो से देहरादून रवाना हुए। भारतीय थल सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के बाद मनोज पांडे पहली बार समदो पहुंचे।

सेना प्रमुख के साथ सेना कमांडर, मध्य कमान, जीओसी भी थे। अग्रिम चौकियों के दौरे के दौरान सेना अध्यक्ष को स्थानीय कमांडरों ने सीमाओं पर मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। अग्रिम क्षेत्रों में परिचालन तैयारियों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करते हुए सेना प्रमुख ने पर्वतारोहण कौशल और लंबी दूरी की गश्त सहित तैनात संरचनाओं की जानकारी ली। लगातार निगरानी करने में आधुनिक तकनीक के समावेश की सराहना की।

गौर हो कि चीन से सटे हिमाचल और उत्तराखंड के इन सीमांत इलाकों में चीन की सेना हरकत करती रहती है। भारतीय सेना यहां से चीन की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए है।