Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: अनुराग ठाकुर ने किया बड़ा एलान, बोले- लोकसभा चुनाव में हिमाचल से जीतेंगे चारों सीटें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर दो दिन के हिमाचल प्रवास पर हैं। वह वीरवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने होटल के स्टार में सेक्टर प्रभारियों से बैठक की। इसके बाद वह सोहारी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। शाम को अनुराग ठाकुर हरसौर के होटल पुष्पम में सेक्टर प्रभारियों से मिले।

By Jagran News Edited By: Paras PandeyUpdated: Fri, 29 Dec 2023 03:00 AM (IST)
Hero Image
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर दो दिन के हिमाचल प्रवास पर हैं। वह वीरवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने होटल के स्टार में सेक्टर प्रभारियों से बैठक की। इसके बाद वह सोहारी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। शाम को अनुराग ठाकुर हरसौर के होटल पुष्पम में सेक्टर प्रभारियों से मिले। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से संवाद किया। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा में लिया भाग 

उन्होंने दावा किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा हिमाचल में चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव खास हैं क्योंकि पूरे विश्व की नजर भारत पर टिकी है। दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का बड़ा योगदान है।

भारत के नेतृत्व से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। वर्ष 2014 में हुए चुनाव में 30 वर्षों के बाद किसी सरकार को पूर्ण बहुमत मिला। वर्ष 2019 में उससे भी ज्यादा सीटें आईं और अब 2024 में भाजपा और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 

भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की  

विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की अंतिम आदमी तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया देशव्यापी अभियान है। इसमें मोदी की गारंटी की गाड़ी देश की सभी पंचायतों और नगर निकायों में जाएगी। यह मोदी की गारंटी की गाड़ी विकास का सशक्त हस्ताक्षर है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जबरदस्त जीत हासिल की है।

इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की संगठनात्मक शक्ति के साथ हिमाचल ने भी अपनी भूमिका निभाई है। आज देश हीं नहीं बल्कि विदेश में भी स्पष्ट है कि अगर गारंटी चलती है तो सिर्फ मोदी की।

अनुराग ठाकुर ने भोटा में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की। इस दौरान पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा व महामंत्री राकेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। हिमाचल में नौकरियों का अता-पता नहीं अनुराग ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को वादाखिलाफी करने वाला बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दो महीने के अंदर नौकरियों का वादा किया था। कांग्रेस सरकार बने एक वर्ष दो महीने होने को हैं पर हिमाचल में नौकरियों का कोई अता-पता नहीं है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वर्ष में 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था। आज आठ लाख से ज्यादा नौकरियां दी जा चुकी हैं। इसके अलावा गैर सरकारी क्षेत्र में भी करोड़ों लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिए गए हैं। आठ करोड़ से ज्यादा लोगों को मुद्रा लोन दिए गए हैं।