Move to Jagran APP

नौ दिन से गायब युवक का जंगल में लटका मिला शव; सुसाइड या मर्डर? गुत्‍थी सुलझाने में जुटी पुलिस

कतरास के फुलवार में नौ दिन से गायब युवक का जंगल में शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान प्रकाश रवानी के 25 वर्षीय पुत्र सुमित रवानी के रूप में हुई है। शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। सुमित के परिजनों को हत्‍या की आशंका जताई है। सुमित इससे पहले भी घर से गायब हुआ था लेकिन फिर लौट आया था।

By Brij Nandann Thakur Edited By: Arijita Sen Published: Wed, 06 Mar 2024 03:37 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2024 03:37 PM (IST)
नौ दिन से गायब युवक का जंगल में लटका मिला शव।

संवाद सहयोगी, कतरास। फुलवार निवासी प्रकाश रवानी के 25 वर्षीय पुत्र सुमित रवानी का शव मंगलवार दोपहर घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ के सहारे फंदा से लटकता मिला। उसकी मोटर साइकिल वहीं पड़ी हुई थी। पैंट की पाॅकेट में मोबाइल प्रतीत हो रहा था, लेकिन शव की स्थिति काफी खराब होने के चलते पाॅकेट की तलाशी नहीं हो सकी। वह नौ दिन से गायब था।

जंगल में लकड़ी लेने जाने वालों की पड़ी नजर

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने सुमित के पिता प्रकाश का बयान अंकित किया।

प्रकाश ने बताया कि पिछले नौ दिन से उनका पुत्र गायब था। जंगल में लकड़ी लाने गए लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद दिन करीब 12 बजे उनके छोटे पुत्र को जानकारी मिली कि जंगल में शव पड़ा हुआ है। इसके बाद सभी वहां गए।

तीन महीने पहले भी गायब हुआ था सुमित

उन्होंने कहा कि तीन माह पूर्व भी वह गायब हुआ था, लेकिन दो दिन के बाद वापस चला आया था। इसके चलते यह संभावना थी कि इस बार भी वह वापस आ जाएगा। इसलिए उसके गायब होने की सूचना थाने में नहीं दी थी। घर से जंगल की दूरी करीब एक किलोमीटर है। सुमित ट्रैक्टर का संचालन करता था। उसकी मौत पर कई तरह की चर्चा है।

रोते हुवे मां सुषमा देवी व पत्नी अनिता देवी और सांत्वना देती महिलाएं

सुमित की मां सुषमा देवी और पत्नी अनिता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। सुमित का दो वर्ष का एक पुत्र है। जवान बेटे की मौत के गम में मां छाती पीटकर बेसुध हो जा रही थी। पुलिस ने परिवार के लोगों को आश्वस्त किया कि हर बिंदु पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के आलोक में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: क्‍या ओडिशा में होने जा रहा भाजपा-बीजेडी का गठबंधन? दिल्‍ली से आई नेताओं की बुलाहट, नवीन पटनायक भी करेंगे बैठक

यह भी पढ़ें: PM Modi Odisha Visit: PM मोदी ने प्रदेश को दी बड़ी सौगात!... 19600 करोड़ की इन विकास परियोजना का किया लोकार्पण व शिलान्यास


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.