Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

स्वास्थ्य विभाग को भा रहा झारखंड का पुराना लोगो, 5 महीने बाद भी धनबाद सदर अस्पताल के बोर्ड का बढ़ा रहा शोभा

झारखंड सरकार ने अधिसूचना के तहत 14 अगस्त को नया लोगो जारी किया है। पुराने लोगो में जहां 4 जे लिखे हुए थे। वहीं नए लोगों में पलाश के फूल हाथी नृत्य करती आदिवासी महिलाएं आदि शामिल किए गए हैं।

By MritunjayEdited By: Updated: Sun, 13 Dec 2020 01:41 PM (IST)
Hero Image
धनबाद के सदर अस्पताल के बोर्ड पर झारखंड सरकार का पुराना लोगों ही प्रदर्शित हो रहा है (फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में नई सरकार बनी तो कामकाज के तरीके भी बदले जाने लगे। इसमें सबसे बड़ा परिवर्तन सरकार का लोगो ( राज्य का सरकारी प्रतीक चिन्ह) का हुआ। पुराने लोगो की जगह सरकार ने नया लोगो जारी किया।  लगभग सभी सरकारी दफ्तरों में नया लोगो लग गया। लेकिन  5 माह के बाद भी स्वास्थ्य महकमा बेखबर है। धनबाद सदर अस्पताल में जगह-जगह लगाए गए बैनर और पोस्टर में पुराना लोगो ही लगा हुआ है। सदर अस्पताल के बाहर बड़ा बोर्ड में भी पुराना लोगो है। लेकिन इसे सुधारने के लिए किसी का ध्यान नहीं है। 

14 अगस्त को बदला गया है नया प्रतीक चिन्ह

झारखंड सरकार ने अधिसूचना के तहत 14 अगस्त को नया लोगो जारी किया है। पुराने लोगो में जहां 4 जे लिखे हुए थे। वहीं नए लोगों में पलाश के फूल, हाथी, नृत्य करतीं आदिवासी महिलाएं आदि शामिल किए गए हैं। पुराना लोगों से नया लोगो बिल्कुल अलग है। जिले में समाहरणालय सहित अन्य सरकारी विभागों में लोगो बदल दिए गए, लेकिन स्वास्थ्य महकमा में पुराना लोगो ही चल रहा है।

सदर अस्पताल में है कोविड सेंटर

सदर अस्पताल में फिलहाल कोविड सेंटर की सेवा चल रही है। कोरोना वायरस के कारण जिला प्रशासन ने अस्पताल को अधिग्रहण करके इसे डेडीकेटेड कॉविड हेल्थ सेंटर बनाया है। अब संक्रमण के मामले काफी कम होने के बाद सामान्य चिकित्सकीय सेवाएं यहां शुरू कराने की कोशिश तेज हो गई है।

लोगो को जल्द बदला जाएगा। इसलिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। यह मामला हमारे ध्यान में है।

  -डॉ. गोपाल दास, सिविल सर्जन, धनबाद।