Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Accident News: अनियंत्रित कंटेनर ने 4 को रौंदा, 1 महिला की मौत; 2 बच्चे समेत तीन गंभीर रूप से घायल

Jharkhand News सोमवार सुबह बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औंरा मोड़ के पास करीब दस बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने के चार लोगो को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो बच्चों समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Mon, 19 Aug 2024 12:12 PM (IST)
Hero Image
बगोदर में रोड जाम करते ग्रामीणों के बीच पूर्व विधायक नागेंद्र महतो

संवाद सहयोगी, बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औंरा मोड़ के पास सोमवार सुबह पौने दस बजे के करीब तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने रोड पास कर रहे एक परिवार के चार लोगों को रौंद दिया।

घटना से एक महिला की मौत मौके पर हो गई। एक अन्य महिला समेत दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी है। तीनों का बगोदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक महिला का नाम 55 वर्षीय बुधनी देवी है।

वहीं चमेली देवी, अंकित पंडित औप भूनेश्वर पंडित घायल हुए हैं। मृतक महिला की बेटी चमेली देवी है और जख्मी हुए दोनों बच्चे चमेली देवी के हैं। मृतक व जख्मी का नाम पता नहीं चल पाया है।

लोगों ने हाईवे किया जाम

मृतक महिला व घायल बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा पंचायत के दामा गांव के रहने वाले है। आक्रोशित लोगों ने एन एच 19 जाम कर दिया है। बताया गया है कि कंटेनर बगोदर की ओर से डुमरी की ओर जा रहा था।

इसी दौरान रोड पास कर रही महिला समेत चार लोगों को अपनी चपेट मे लेते हुए कंटेनर दूसरी लाइन मे चला गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड को जाम कर दिया।

बगोदर के विधायक मौके पर पहुंचे

सूचना मिलने पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो,बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढे़ं-

Deoghar News: देवघर के फेमस होटल में युवक ने लगाई फांसी, भाई को बताई थी गंभीर समस्या; परिवार में मचा कोहराम

Deoghar News: पुलिस बताकर घर में घुस गए 10 अपराधी, कर दिया ऐसा कांड; लोग पीटने लगे माथा