Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इचाक के मजदूर की साथी ने ही कर दी थी कुदाल से मारकर हत्या, 6 दिन बाद घर पहुंचा शव, गांव में पसरा मातम

बेंगलुरु में अपने ही साथियों का शिकार बने इचाक के मदनपुर निवासी 23 वर्षीय राजकुमार राम की मौत के छठे दिन उसका शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में एक बार फिर मातम छा गया। राजकुमार एक महीने पहले ही नौकरी करने के लिए बेंगलुरु गया था।

By Vikash SinghEdited By: Mohit TripathiUpdated: Wed, 05 Apr 2023 09:12 PM (IST)
Hero Image
इचाक के मदनपुर निवासी 23 वर्षीय राजकुमार रात की बंगलोर में हो गई थी मौत

जागरण टीम, हजारीबाग: बेंगलुरु में अपने ही साथियों का शिकार बने इचाक के मदनपुर निवासी 23 वर्षीय राजकुमार राम की मौत के छठे दिन उसका शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में एक बार फिर मातम छा गया। राजकुमार एक महीने पहले ही नौकरी करने के लिए बेंगलुरु गया था।

काम करने के दौरान साथी दोस्त ने सिर पर कुदाल से कर दिया वार

परिजनों ने बताया कि बेंगलुरु काम करने गए राजकुमार के साथ भोला साव समेत अन्य युवक भी गए थे। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को कम के दौरान भोला और राजकुमार के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी।

दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि भोला ने गुस्से में आकर राजकुमार के सिर पर कुदाल से प्रहार कर दिया। माथे में चोट लगते ही राजकुमार बेहोश हो गया।

पुलिस ने आरोपी भोला साव को हिरासत में लिया

राजकुमार के साथियों ने आनन फानन में उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे को मृत घोषित दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतक के घरवालों ने बेंगलुरु पुलिस को दे दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया और घटना के आरोपी भोला साव को हिरासत में ले लिया।