Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shivraj Singh Chouhan: बारिश के कारण नहीं उड़ सका शिवराज सिंह का हेलीकॉप्टर, गाड़ी भी गड्ढे में फंसी

भारी बारिश के कारण शिवराज सिंह चौहान का झारखंड दौरा काफी प्रभावित रहा। रांची के लिए उड़ान भरने के बाद उनके हेलीकॉप्टर को वापस बहरागोड़ा लौटना पड़ा। घाटशिला की सभा में भी वे दो घंटे देरी से पहुंचे। इस दौरान बहरागोड़ा में उनकी कार एक गड्ढे में फंस गई। बारिश के कारण घाटशिला में प्रस्तावित सभा और मुसाबनी में नुक्कड़ सभा रद्द करनी पड़ी।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 23 Sep 2024 10:45 PM (IST)
Hero Image
घाटशिला में सड़क से यात्रा के दौरा शिवराज सिंह की गाड़ी गड्ढे में फंसी।

जागरण संवाददाता, बहरागोड़ा/घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम)। केंद्रीय मंत्री व भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा और घाटशिला में पार्टी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया।

इस दौरान बरसात ने उनके कार्यक्रमों में थोड़ी अड़चन डाली। बरसात के कारण जहां रांची के लिए उड़ने के बाद शिवराज के हेलीकाप्टर को थोड़ी ही देर में वापस बहरागोड़ा में उतारना पड़ा, वहीं घाटशिला की सभा में वह लगभग दो घंटे विलंब से पहुंच सके।

गढ्ढे में फंसी शिवराज की कार

इस बीच, बहरागोड़ा में हैलीपेड स्थल से सभास्थल जाने के क्रम में केंद्रीय मंत्री की कार बायपास में एक गड्ढे में फंस गई। ऐसे में केंद्रीय मंत्री को बारिश के बीच कार से नीचे उतरना पड़ा। उनके अंगरक्षकों ने काफी मशक्कत के बाद कार के पहिए को गड्ढे से बाहर निकाला।

हेंमत सोरेन पर बोला हमला

बरसात के कारण शिवराज को घाटशिला में प्रस्तावित सभा व मुसाबनी में नुक्कड़ सभा को रद्द करना पड़ा। मौसम ठीक होने के बाद शिवराज हेलीकॉप्टर से रांची पहुंचे।

दोनों जनसभाओं में शिवराज ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार तथा घुसपैठ को संरक्षण देने और गरीबों-आदिवासियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया और राज्य में सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता बताई।

अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा

घाटशिला की सभा में बरसात के बीच छतरी लेकर बड़ी संख्या में लोग सभास्थल पर डटे रहे। चौहान ने कहा की बिजली चमक रही, घनघोर वर्षा हो रही है फिर भी आप डटे है। यह बतलाता है अंधेरा छटेगा बादल हटेगा और सूरज निकलेगा। कमल खिलेगा परिवर्तन आएगा।

घुसपैठियों को चुन-चुनकर खदेड़ेंगे

उन्होंने कहा कि मैं कसम लेता हूं की झारखंड में जो घुसपैठिए घूस आए हैं, उन्हें चुन-चुन कर खदेड़ा जाएगा। हेमंत सोरेन वोट की राजनीति कर झारखंड का सौदा कर रहे है। अब यहां माटी, बेटी व रोटी को भाजपा सुरक्षित करेगी।

शिवराज ने कहा कि यहां की सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया। अब हेमंत दाना डालेगा और नौकरी देने की कोशिश करेगा। लोभ से उसमें मत फंसना।