Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रांची से हावड़ा के लिए नई ट्रेन, एक जुलाई से सप्ताह में तीन दिन Ranchi News

Jharkhand. रांची रेल मंडल एक जुलाई से हावड़ा के लिए एक नई ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। रांची से 0545 बजे हावड़ा के लिए खुलेगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Updated: Fri, 21 Jun 2019 06:30 PM (IST)
Hero Image
रांची से हावड़ा के लिए नई ट्रेन, एक जुलाई से सप्ताह में तीन दिन Ranchi News

रांची, जागरण संवाददाता। Indian Railways - रांची रेल मंडल एक जुलाई से त्रिसाप्ताहिक ट्रेन रांची-हावड़ा-रांची का परिचालन करेगा। ट्रेन संख्या-18627 हावड़ा-रांची रविवार, सोमवार व मंगलवार को हावड़ा से 12:50 बजे खुलेगी। जबकि ट्रेन संख्या-18628 रांची-हावड़ा रांची से 05:45 बजे खुलेगी।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि हावड़ा-रांची ट्रेन हावड़ा से 12:50 बजे, खडग़पुर से 14:45 बजे, मिदनापुर से 15:25 बजे, विष्णुपुर से 16:18 बजे, बांकुड़ा से 16:44 बजे, आद्रा से 17:30 बजे, संथालडीह से 17:53 बजे, भोजुडीह से 18:07 बजे, मोहुदा से 18:36 बजे, चंद्रपुरा से 19:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 19:55 बजे, झालीदा से 20:28 बजे, मुरी से 20:51 बजे प्रस्थान कर 22:15 बजे रांची पहुंचेगी।

जबकि रांची-हावड़ा ट्रेन रांची से 05:45 बजे, मुरी से 06:52 बजे, झालीदा से 07:14 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 07:50 बजे, चंद्रपुरा से 08:20 बजे, मोहुदा से 08:52 बजे, भोजुडीह से 09:22 बजे, संथालडीह से 09:32 बजे, आद्रा से 10:20 बजे, बांकुड़ा से 11:15 बजे, विष्णुपुर से 11:38 बजे, मिदनापुर से 12:35 बजे, खडग़पुर से 13:08 बजे प्रस्थान कर 15:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे। इसमें सामान यान 02, कुर्सी यान  10 व वातानुकूलित कुर्सी यान 02 होंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप