Hindi Jokes: गरीब आदमी ने कह दी ऐसी बात कि खुद धरती आ गए यमराज और फिर…पढ़ें जोक ऑफ द डे
Hindi Jokes: हंसने से न केवल आपका मन अच्छा रहता है बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। कुछ लोग लाफ्टर क्लासेज भी जॉइन कर लेते हैं। लेकिन हम आपको हंसाने का यहीं जुगाड़ लेकर आए हैं। पढ़ें हिंदी फनी जोक्स।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Jokes: हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसकी वजह से न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होता है। यही वजह है कि खुद डॉक्टर भी लोगों को हमेशा खुश रहने और हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो दिल खोलकर हंसना शुरू कर दें। हंसने के लिए जोक्स हमेशा से ही एक बढ़िया विकल्प रहे हैं। तो अगर आप भी जोक्स के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ नए और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी।
अंकल (पिंटू से)- और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है?
पिंटू- बस, अंकल चलते-चलते मुझसे बहुत दूर चली गई है।
दांत का डॉक्टर- आपका दांत सड़ चुका है। इसे निकालना पड़ेगा।
राजू- हां, तो कितने पैसे लगेंगे?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपए लगेंगे।
राजू- 50 रुपए ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, मैं खुद ही निकाल लूंगा।
एक गरीब आदमी- ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी।
तभी अचानक यमदूत आया और बोला- मैं तुम्हारी जान लेने आया हूं?
आदमी बोला- लो, अब गरीब आदमी मजाक भी नहीं कर सकता?
सास- क्या हुआ दामाद जी?
पप्पू- आपकी बेटी ने मेरा खून चूस लिया है।
सास-ऐसा क्या किया मेरी बेटी ने?
पप्पू- इसमें हजारों कमियां हैं।
सास- मुझे पता है, बेटा तभी तो इसे अच्छा लड़का नहीं मिल पाया।
Picture Courtesy: Freepik