Hindi Jokes: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को बताया ऑयली स्किन को ठीक करने का राज, सुनकर उड़ जाएंगे होश
Hindi Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोग डॉक्टर्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से न सिर्फ हमारा शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। यही वजह है कि लोग हंसने के लिए कई सारे उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग जहां कॉमेडी फिल्में देखते हैं, तो कुछ स्टैंड-अप कॉमेडी के जरिए हंस लेते हैं। हालांकि, जोक्स भी हंसने का एक बढ़िया तरीका है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hindi Jokes: रोज की भागदौड़ में व्यक्ति अक्सर अपने लिए समय निकालना भूल जाता है। ऐसे में अपना माइंड फ्रेश करने के लिए लोग अक्सर ऐसी चीजें देखना या पढ़ना पसंद करते हैं, तो उन्हें हंसने में मदद करें। जोक्स ऐसा ही एक जरिया है। यह हंसने का सबसे सरल और आसान उपाय है। अगर आप भी हंसने के शौकीन हैं और अक्सर जोक्स पढ़ते हैं, तो पढ़ें आज का जोक ऑफ द डे-
नई नवेली बहू घर आई, बच्चों ने कहा आइसक्रीम बना के खिला दो,
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई- बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहु शरमाते हुए बोली- माता जी, किताब में लिखा था,
कि दूध में चीनी डालकर एक घंटा फ्रिज में रखें, मैंने रख दिया।
सास बेहोश
ऑयली स्किन को ठीक करने का राज
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा
टीचर- बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था?
छात्र- नील आर्मस्ट्रोंग ने।
टीचर- दूसरा कदम किसने रखा था?
छात्र- दूसरा भी उसी ने रखा होगा।