Hindi Jokes: अपने पति को नाम से पुकार कर नई नवेली बहू किचन से बोली...
Hindi Jokes: हंसने से न सिर्फ दिल खुश हो जाता है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी खुश रहने पर ज़ोर देते हैं। अगर आप भी आज हंसने का बहाना ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके लिए पेश हैं कुछ मजेदार चुटकुले।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Funny Jokes:
1.
अपने पति को नाम से पुकार कर नई नवेली बहू किचन से बोली...
सचिन, जरा किचन में आना...
यह सुन सास अपने बेटी से बोली... तू रुक, मैं देखकर आती हूं...
सास-हां, बहू बताओ क्या बात है?
बहू-मुझे लाज आवै है, आपसे कैसे बोलूं...बाजार से कुछ मंगवाना है।
सास-बता तो सही, क्या चाहिए?
बहू-किताब देखकर गाजर का हलवा बना रही हूं।
किताब में लिखा है-एक घंटा फ्रिज में रखें।
वहीं, घंटा बाजार से मंगाना है।
सास बेहोश
2.
इतिहास के टीचर ने छात्र से पूछा : बताओ अकबर का जन्म कब हुआ...??
जवाब सुनते ही टीचर बेहोश हो गया, सर...मैं तो स्कूल में पढ़ने आता हूं...
डिलेवरी थोड़े ही करवाता फिरता हूं...।