Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Skin Care: चाहिए भाग्यश्री जैसी यंग और ग्लोइंग स्किन, तो इन 3 चीजों को बना लें अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्सा

चेहरे की चमक आपकी खूबसूरती ही बयां नहीं करती बल्कि ये आपकी अच्छी सेहत की भी पहचान होती है। इसलिए तो इसकी चमक बढ़ाने और उसे बरकरार रखने पर खासतौर से फोकस किया जाता है। घर में कुछ चीजों की मदद से बड़ी ही आसानी से स्किन को हेल्दी ग्लोइंग रखा जा सकता है। साथ ही बढ़ती उम्र को भी थामा जा सकता है।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Updated: Tue, 21 May 2024 12:05 PM (IST)
Hero Image
हेल्दी, ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक (Pic credit- Instagram,freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin Care: चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियां चिल्ला-चिल्लाकर बढ़ती उम्र को बयां करने का काम करती हैं। साथ ही ये आपकी खूबसूरती में सेंध भी लगाती हैं। वैसे तो आजकल मार्केट में कई तरह के ट्रीटमेंट्स अवेलेबल हैं, जिनकी मदद से आप बढ़ती उम्र में भी जवां और खूबसूरत बनी रह सकती हैं, लेकिन इन ट्रीटमेंट्स के लिए अच्छे-खासे पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप बिना पैसे खर्च किए त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखने का फॉर्मूला ढूंढ़ रही हैं, तो यहां डालें एक नजर।

भाग्यश्री, बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। जो अपने सोशल मीडिया पर अकसर ही फिटनेस और ब्यूटी से जुड़े टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ग्लोइंग और यंग स्किन का राज बताया है। जिसके लिए वो करती हैं घरेलू और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल। आप भी इसे अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल कर नजर आ सकती हैं  55 की उम्र में 30 की।

इसके लिए आपको चाहिए

दूध, शहद और ओट्स का पाउडर

फेस पैक बनाने का तरीका

  • एक बाउल में ओट्स का पाउडर, शहद और दूध मिलाएं।
  • इसका गाढ़ा सा पेस्ट तैयार करें।
  • चेहरे को धोने के बाद उस पर ये मास्क अप्लाई करें।
  • हल्का सूखने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

ये भी पढ़ेंः- जब घर पर बना Face Serum दिला सकता है क्लियर और ग्लोइंग स्किन, तो मार्केट से महंगे दाम पर क्यों खरीदना भला?

इस फेस पैक के फायदे

  • शहद और दूध स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ उसे गहराई से मॉयश्चराइज करने का काम करते हैं।
  • इसके अलावा ये एंटी इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर होते हैं, जो एक्ने की प्रॉब्लम दूर करते हैं। 
  • ये फेस पैक बढ़ती उम्र के असर को भी थामने में भी बेहद असरदार है।
  • ओट्स एक नेचुरल स्क्रब है, जो त्वचा को डीप क्लीन करता है।
  • इस फेस पैक के नियमित इस्तेमाल से चेहरे की चमक भी बढ़ती है।

हफ्ते में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करें और पाएं खिली, निखरी त्वचा।

ये भी पढ़ेंः- तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं जा रहे पिंपल्स के निशान, तो एक बार इस फेस पैक को करें ट्राई