Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Politics: प्रत्याशी तय नहीं होने से एक ही पार्टी के कई दावेदारों ने खरीदे नामांकन फार्म, अब भाजपा-कांग्रेस में वरिष्ठ नेता करेंगे चर्चा

नगर निगम के वार्ड क्रमांक 41 में उपचुनाव को लेकर नामांकन जमा करने की आखिरी तिथि समाप्त हो गई है। लेकिन अब तक भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशी के नाम पर मुहर नहीं लगी है। जबकि एक ही पार्टी के दर्जनों दावेदारों ने टिकट मिलने की आस में नामांकन फार्म खरीदकर इसे जमा कर चुके हैं। मंगलवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है।

By Jagran NewsEdited By: Jeet KumarUpdated: Mon, 25 Dec 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
प्रत्याशी तय नहीं होने से एक ही पार्टी के कई दावेदारों ने खरीदे नामांकन फार्म

जेएनएन, भोपाल। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 41 में उपचुनाव को लेकर नामांकन जमा करने की आखिरी तिथि समाप्त हो गई है। लेकिन अब तक भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशी के नाम पर मुहर नहीं लगी है। जबकि एक ही पार्टी के दर्जनों दावेदारों ने टिकट मिलने की आस में नामांकन फार्म खरीदकर इसे जमा कर चुके हैं। मंगलवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार को दोनों ही पार्टियां वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद प्रत्याशी का नाम तय कर सकती हैं।

बता दें कि इस उपचुनाव में सबसे अधिक युवा किस्मत आजमाने जा रहे हैं। कांग्रेस से जहां अहमद अकबर खान, मो. माज और फहीम समेत कांग्रेस के एक दर्जन दावेदारों ने टिकट मिलने की आस में नामांकन फार्म जमा किया है। जबकि कांग्रेस से डा. रेहान सिद्दीकी, आसिफ अकील और मो. खालिद के अलावा अन्य लोगों ने नामांकन जमा किया है। अब इन नामांकन की स्क्रूटनी के बाद 26 दिसंबर तक प्रत्याशियों के नाम वापस लेने का समय है। इसके बाद चुनाव चिंह वितरित किए जाएंगे।

पूर्व पार्षद पुत्रों में टिकट की जंग

कांग्रेस के पूर्व पार्षद अकबर खान के बेटे अहमद और कांग्रेस के ही पूर्व पार्षद मो. सगीर के बेटे माज में टिकट को लेकर जंग चल रही है। हालांकि, यहां से दो फहीम भी दावेदार हैं। इसके अलावा यूसुफ खान भी टिकट मांग रहे हैं। लेकिन अब तक कांग्रेस ने पत्ते नहीं खोले हैं। इधर, बीजेपी से अब तक डा. रेहान सिद्दीकी का नाम तय माना जा रहा था। लेकिन आसिफ अकील और मो. खालिद द्वारा नामांकन फार्म जमा करने के बाद ये भी टिकट की दौड़ में हैं।

पिछले चुनाव में तीन हजार मतों का अंतर

नगर निगम 2022 के चुनाव में यहां से मो. सगीर ने जीत दर्ज की थी। तब उनको 6,029 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी अहमद अकबर खान थे। उन्हें 3,221 वोट मिले थे। ऐसे में कांग्रेस इस वार्ड में 2,808 मतों से विजयी रही। वहीं तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी और डा. रेहान की पत्नि समीना सिद्दीकी को 1780 वोट मिले थे।

90 प्रतिशत मतदाता अल्पसंख्यक

वार्ड 41 में करीब 22 हजार 511 मतदाता हैं। इनमें 90 प्रतिशत वोटर अल्पसंख्यक हैं। ऐसे में यहां से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की नजर अल्पसंख्यक प्रत्याशियों पर है। यहां पांच जनवरी 2024 को मतदान होगा, जबकि नौ जनवरी को परिणाम आएंगे।