Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इंदौर में महिला से हैवानियत, फौजी ने होटल में किया महिला से दुष्कर्म; प्राइवेट पार्ट में डाला कांच का गिलास

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला के साथ हैवानियत की खबर सामने आई है। सेना में तैनात एक जवान ने एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में कांच का गिलास डाल दिया। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 14 Sep 2024 06:52 PM (IST)
Hero Image
इंदौर में महिला से दुष्कर्म का आरोपी फौजी संजय यादव।

जागरण संवाददाता, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक होटल में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। शहर के एबी रोड स्थित एक होटल में सेना में तैनात एक जवान ने एक विवाहित महिला को अपने हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कांच का गिलास भी डाल दिया।

घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी संजय यादव असम में तैनात है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का पति बैंक में कार्यरत है।

ब्लैकमेल करके महिला को होटल बुलाया

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला रोते हुए थाने पहुंची। इस दौरान वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। रात में उससे दुष्कर्म हुआ था, इस कारण काफी ब्लीडिंग भी हो रही थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो बना लिया था और वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। महिला ने बताया कि ब्लैकमेल करके ही वह उसे होटल बुलाया था।

दुष्कर्म के बाद की 50 हजार रुपये की मांग

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी फौजी ने दुष्कर्म के बाद उससे 50 हजार रुपए मांगे थे। इसके बाद वह रुपये निकालने के लिए एटीएम का बहाना बनाया। बाद में पीड़िता महिला थाना पहुंची। जानकारी के मुताबिक आरोपी यूपी के इटावा का रहनेवाला है और दोनों की जान-पहचान एक कैंटिन में हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार मिले थे।

यह भी पढ़ेंः जवान को बंधक बना महिला मित्र से गैंगरेप, महू में पहले भी हुईं कई घटनाएं; 9 साल पहले 100 फौजियों ने क्यों किया था थाने पर हमला?