Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'राहुल की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम', जिस विधायक ने दी कांग्रेस नेता को धमकी; शिंदे ने क्यों की उनकी तारीफ

राहुल गांधी पर विवादित बयान देने वाले विधायक की सीएम शिंदे ने तारीफ की। वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विपक्ष यह दावा करके लोगों को गुमराह कर रहा है कि दलितों आदिवासियों और किसानों के कल्याण के लिए निर्धारित धन को लड़की बहन योजना के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सच नहीं है। लड़की बहन योजना के लिए अलग से फंड आवंटित किया गया है।

By Jagran News Edited By: Narender Sanwariya Updated: Thu, 19 Sep 2024 08:41 PM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (File Photo)

राज्य ब्यूरो, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को विधायक संजय गायकवाड़ का समर्थन किया और कांग्रेस को आरक्षण पर राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन करने की सलाह दी। गायकवाड ने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।

संजय गायकवाड़ को अपनी टिप्पणी के बाद विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार की लड़की बहन योजना से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंदे ने बुलढाणा में संतों और अन्य पूजनीय व्यक्तियों की मूर्तियां स्थापित करने के लिए गायकवाड़ की प्रशंसा की।

इसके बाद शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने संविधान में बदलाव और आरक्षण समाप्त होने के बारे में झूठी बातें फैलाईं। अब कांग्रेस के नेता विदेश जाकर आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे हैं। शिंदे ने लोगों से आरक्षण के खिलाफ बयान देने वालों को सबक सिखाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी की जीभ काटो और 11 लाख का इनाम लो', शिवसेना विधायक के विवादित बयान पर बवाल; मामला दर्ज