Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दो भाइयों को जंजीर से बांधा... निर्वस्त्र कर घुमाया, बाल काटने के बाद पीटा भी; वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन

Mumbai News दो नाबालिग भाइयों को जंजीर से बांधने और निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान 22 वर्षीय सूरज पटवा के तौर पर हुई है। पुलिस को अभी उसके दो अन्य साथियों की तलाश है। वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग भाइयों की दादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Wed, 25 Sep 2024 10:48 AM (IST)
Hero Image
दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस। (सांकेतिक फोटो)

पीटीआई, मुंबई। मुंबई में चोर होने के शक में दो नाबालिगों के पीटने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों ने नाबालिगों को पीटने के बाद निर्वस्त्र करके जुहू इलाके में घुमाया भी।

यह भी पढ़ें: सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद में चूहे मिलने का दावा, ट्रस्ट ने बताई क्या है वीडियो की सच्चाई

जंजीर से बांधा... निर्वस्त्र किया और घुमाया

मुंबई के जुहू इलाके में सोमवार तड़के 14 और 17 वर्षीय दो भाई घूम रहे थे। तभी आरोपियों की निगाह इन पर पड़ी। स्थानीय लोगों को इनके चोर होने का शक हुआ। इसके बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों को जंजीर से बांधा और पिटाई की। आरोपी यही नहीं थमे। उन्होंने दोनों भाइयों के निर्वस्त्र किया और बाल काटने के बाद इलाके में घुमाया। मगर उनकी यह करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही थी।

पुलिस के हत्थे चढ़ा सूरज पटवा

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सूरज पटवा के तौर पर हुई है। पुलिस ने सूरज पटवा और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है। पुलिस को अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश है।

दादी की शिकायत पर पुलिस का एक्शन

नाबालिगों की पिटाई और निर्वस्त्र करके घुमाने का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो देखने के बाद दोनों नाबालिगों की दादी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। दादी की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पिटाई के बाद दोनों लड़कों को छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: एनकाउंटर में मारे गए आरोपी अक्षय के पिता ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, SIT जांच की मांग की