Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pune News: शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा, पुलिस को नदी के पास मिला पीड़िता का शव; भाई-भाभी ने इस वजह से की हत्या

एक महिला का शव इस हफ्ते की शुरुआत में पुणे शहर में एक नदी के किनारे मिला था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने शनिवार को झुग्गी में एक कमरे के विवाद में अपनी 48 साल की बहन की हत्या करने के आरोप में अशफाक खान और उसकी पत्नी हमीदा को गिरफ्तार किया।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 01 Sep 2024 08:01 PM (IST)
Hero Image
पुलिस को नदी के पास मिला पीड़िता का शव

पीटीआई, पुणे। पुणे में महिला की मौत से जुड़ा एक अद्भुत मामला सामने आया है। बता दें कि एक महिला का शव इस हफ्ते की शुरुआत में पुणे शहर में एक नदी के किनारे मिला था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शनिवार को झुग्गी में एक कमरे के विवाद में अपनी 48 साल की बहन की हत्या करने के आरोप में अशफाक खान और उसकी पत्नी हमीदा को गिरफ्तार किया।

मुथा नदी के किनारे मिला महिला का शव 

पुलिस को 26 अगस्त को खरादी इलाके में मुथा नदी के किनारे एक महिला का शव मिला, जिसके हाथ और पैर कटे हुए थे।अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद महिला की पहचान सकीना खान (48) के रूप में हुई।

नदी में फेंकने से पहले नष्ट किए सबूत

संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजनकुमार शर्मा ने इस मामले में कहा, 'पुणे शहर की पुलिस ने मुथा नदी के किनारे से एक महिला का धड़ बरामद किया। शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे और आरोपियों ने इसे नदी में फेंकने से पहले सबूत नष्ट करने के लिए टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे।'

उन्होंने कहा, 'जांच से पता चला कि पीड़िता सकीना का शिवाजी नगर इलाके में एक झुग्गी में एक कमरे को लेकर अपने भाई के साथ विवाद हुआ था। अधिकारी ने कहा, सकीना के लापता होने की सूचना दी गई थी और उसके भाई अशफाक और भाभी हमीदा को उसके लापता होने के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था।

पीड़िता का गला घोंट दिया

अधिकारी ने कहा कि दोनों ने कथित तौर पर पीड़िता का गला घोंट दिया, उसका सिर काट दिया और सबूत नष्ट करने के लिए शरीर के टुकड़े कर दिए।

अधिकारी ने बताया कि दंपति को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) और 238 (सबूत मिटाने) के तहत गिरफ्तार किया गया है।