Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharastra News: पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में LPG सिलेंडर में गैस रिसाव से लगी आग, पांच लोग झुलसे

पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में बुधवार को एक घर में एलपीजी सिलेंडर में रिसाव होने से हादसा हो गया। गैस रिसाव के बाद किचन में आग लग गई। इस भीषण हादसे में आग की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि गैस रिसाव के बाद किचन का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Updated: Wed, 21 Aug 2024 03:54 PM (IST)
Hero Image
पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में एलपीजी सिलेंडर में गैस रिसाव होने से हादसा हो गया।

एएनआई, पुणे। पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में बुधवार को एक घर में एलपीजी सिलेंडर में गैस रिसाव होने से हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में आग की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए। यह जानकारी पिंपरी-चिंचवाड़ के अग्निशमन विभाग ने दी है।

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गैस रिसाव के बाद किचन का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: Watch Video: रेलवे का खाना सवालों के घेरे में! वंदे भारत में परोसी गई दाल में मिला कॉकरोच, IRCTC ने दिया जवाब