Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

GATE Result 2024: घोषित हुआ गेट परीक्षा परिणाम, gate2024.iisc.ac.in पर करें चेक, इस दिन जारी होगा स्कोर कार्ड

IISc बेंगलुरु आज यानी कि 16 मार्च 2024 को गेट परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दिए हैं। एग्जाम के लिए स्कोरकार्ड 23 मार्च 2024 को रिलीज किए जाएंगे। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट और स्कोरकार्ड दोनों ही डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 3 4 10 और 11 फरवरी 2024 को किया गया था। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Sat, 16 Mar 2024 06:07 PM (IST)
Hero Image
GATE Result 2024: गेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की के बाद नतीजे भी हुए घोषित

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। गेट परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, आज, 16 मार्च, 2024 को परीक्षा परिणाम का एलान कर दिया है। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंसेज, बेंगलुरु (IISc) ने गेट परीक्षा (GATE 2024) परिणाम से पहले फाइनल आंसर-की रिलीज की थी। यह 15 मार्च, 2024 को जारी की गई थी। अभ्यर्थी इसे पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही आज 16 मार्च, 2024 को नतीजों का एलान होगा।  

— GATE 2024 (@GATE24_Official) March 15, 2024

GATE Exam Final Answer Key 2024: गेट एग्जाम फाइनल आंसर-की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://gate2024.iisc.ac.in/question-papers/ पर जाना होगा। अब होमपेज पर, मेन्यू में GATE पेपर्स पर जाएं और "GATE 2024 मास्टर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी" लिंक पर क्लिक करें। एक नई विंडो खुलेगी, उस विषय के लिंक पर क्लिक करें, जिसे आप अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करना चाहते हैं। स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी, उसमें दिए गए उत्तरों से अपने उत्तरों का मिलान करें। पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट प्राप्त करें।

GATE Exam 2024: फरवरी में हुई थी परीक्षा

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 परीक्षा का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024 को किया गया था। गेट परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया गया था। इसके अनुसार, पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और फिर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कंडक्ट कराई गई थी। एग्जाम के लिए रिस्पॉस शीट 16 फरवरी को जारी की गईं। इसके बाद, प्रोविजनल आंसर-की 19 फरवरी, 2024 को प्रकाशित की गई। इसके बाद कैंडिडेट्स को अस्थायी उत्तरकुंजी पर आपत्ति उठाने का मौका दिय गया था, जिसकी अंतिम तिथि 25 फरवरी 2024 तक थी। वहीं, अब फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी गई है। इसके बाद अब कल नतीजों का एलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: GATE 2024 Result: शनिवार को घोषित होंते गेट परीक्षा परिणाम, gate2024.iisc.ac.in पर देख पाएंगे नतीजे