Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SSC JHT Admit Card 2023 OUT: एसएससी जेएचटी टियर-1 एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

SSC JHT Tier 1 Admit Card 2023 कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जेएचटी भर्ती 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जेएचटी टियर 1 एग्जामिनेशन का आयोजन 16 अक्टूबर 2023 को किया जाना है। इसमें सफल उम्मीदवार पेपर 2 में शामिल होने के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 10 Oct 2023 04:17 PM (IST)
Hero Image
SSC JHT Admit Card 2023 जारी, यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। SSC JHT Admit Card 2023: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर एग्जामिनेशन 2023 के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एसएससी जेएचटी भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर हैं। इसके अतिरिक्त आप इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

SSC JHT Tier 1 Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड प्रवेश पत्र

  • एसएससी जेएचटी भर्ती 2023 टियर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card का लिंक दिया गया है उस पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपने रीजन के अनुसार दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नए पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गयी जानकारी (लॉग इन डिटेल्स) भरकर सबमिट करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

SSC JHT Tier 1 Admit Card 2023 Direct Link

SSC JHT Tier 1 Admit Card 2023: 16 अक्टूबर को आयोजित होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एग्जाम का आयोजन 16 अक्टूबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

जो उम्मीदवार टियर 1 एग्जामिनेशन में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे पेपर 2 के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। टियर 2 एग्जाम 31 दिसंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- AAI JE Admit Card 2023: जूनियर असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव पदों के लिए एडमिट कार्ड aai.aero पर जारी, ये रहा लिंक