Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

EdCIL Recruitment 2024: एडसिल ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों पर निकाली भर्ती, 15 फरवरी तक भर सकते हैं फॉर्म

भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एडसिल इंडिया लिमिटेड की ओर से पीजीटी के 100 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 15 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों में फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले इस पेज पर दी गयी नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 23 Jan 2024 02:24 PM (IST)
Hero Image
EdCIL Recruitment 2024: एडसिल पीजीटी भर्ती के लिए यहां से करें आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एडसिल की ओर से रॉयल गवर्नमेंट ऑफ भूटान के अंतर्गत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 100 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए एडसिल की ऑफिशियल वेबसाइट edcilindia.co.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 निर्धारित की गयी है।

EdCIL PGT Recruitment 2024: भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से पीजीटी के कुल 100 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। विषयवार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • कंप्यूटर साइंस/ ICT: 28 पद
  • फिजिक्स: 18 पद
  • केमिस्ट्री 19 पद
  • मैथमेटिक्स: 35 पद

Teacher Recruitment 2024: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने बीएड भी उत्तीर्ण किया हो। बीएड कंप्यूटर साइंस/ ICT विषय के लिए मान्य नहीं है।

EdCIL PGT Recruitment 2024: वेतन

पीजीटी पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को रॉयल गवर्नमेंट ऑफ भूटान के अनुसार भूटान के किसी क्षेत्र में पोस्टिंग प्रदान की जाएगी। इन पदों पर काम करने वाले उम्मीदवारों को 1,40,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि उम्मीदवार का टेन्योर दो वर्ष के लिए होगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- Delhi Home Guard Recruitment 2024: दिल्ली में होमगार्ड के 10285 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन कल से होंगे शुरू