Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Bhawan Recruitment 2022: बिहार भवन दिल्ली में 10वीं पास के लिए 32 सरकारी नौकरियां, आवेदन का अंतिम दिन आज

Bihar Bhawan Delhi Recruitment 2022 चाणक्यपुरी दिल्ली स्थित बिहार भवन में 10वीं पास के लिए 32 ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 30 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। इनमें से 19 पद अनारक्षित हैं जिनके लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Fri, 30 Dec 2022 10:37 AM (IST)
Hero Image
बिहार भवन दिल्ली ग्रुप डी भर्ती 2022 के लिए विज्ञापन और अप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट, state.bihar.gov.in से डाउनलोड करें।

एजुकेशन डेस्क। Bihar Bhawan Delhi Recruitment 2022: बिहार सरकार में नौकरी के इच्छुक 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राष्ट्रीय राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित बिहार भवन में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। बिहार राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञापन सूचना के मुताबिक ग्रुप डी के कुल 32 पदों पर भर्ती की जानी है, जिनमें अनारक्षित वर्ग (महिला एवं पुरुष) के लिए कुल 19 पद हैं, जिनके लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। बिहार भवन दिल्ली ग्रुप डी भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आज यानि शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 को आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे जारी किए गए अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कराएं।

यह भी पढ़ें - Govt Jobs: केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में 12वीं पास के लिए 4500 सरकारी नौकरियां, आवेदन 4 जनवरी तक

Bihar Bhawan Delhi Recruitment 2022: बिहार भवन दिल्ली ग्रुप डी भर्ती आवेदन प्रक्रिया

बिहार भवन दिल्ली में भर्ती के लिए विज्ञापित ग्रुप डी पदों हेतु आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट, state.bihar.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भर्ती विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए अप्लीशन फॉर्म इसी विज्ञापन में ही दिया गया है। उम्मीदवारों को इस अप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ 30 दिसंबर 2022 की शाम 5 बजे तक इस पते पर जमा कराएं - मुख्य प्रशासी पदाधिकारी, बिहार भवन, 5, कौटिल्या मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली।

बिहार भवन ग्रुप डी भर्ती 2022 विज्ञापन और अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक

Bihar Bhawan Delhi Recruitment 2022: बिहार भवन ग्रुप डी भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

बिहार भवन ग्रुप डी भर्ती 2022 के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो या कोई अन्य समकक्ष योग्यता रखते हों। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2022 को 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनारक्षित महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। वहीं, बिहार के पिछड़े वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष है।

यह भी पढ़ें - AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 964 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुरू, ये रहा अप्लाई लिंक