Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सावधान: अगर मोबाइल में सर्च की ये फोटो तो जेल जाना तय! पुलिस का 455 स्थानों पर छापा, 37 FIR दर्ज

Internet Search इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने से पहले सावधान हो जाइये। एक छोटी सी गलती आपको सलाखों के पीछे भेज सकती है। कई बार हम यह सोचते हैं कि अपने घर या कमरे में किया गया इंटरनेट सर्च कौन ही देखता है। मगर ऐसा नहीं है। आप क्या सर्च कर रहे हैं? यह कोई ढकी छुपी बात नहीं है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Wed, 04 Sep 2024 02:03 PM (IST)
Hero Image
इंटरनेट में फोटो सर्च करने से पहले सावधान।

एजेंसी, तिरुअनंतपुरम। इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने से पहले सावधान हो जाइये। एक छोटी सी गलती आपको सलाखों के पीछे भेज सकती है। कई बार हम यह सोचते हैं कि अपने घर या कमरे में किया गया इंटरनेट सर्च कौन ही देखता है। मगर ऐसा नहीं है। आप क्या सर्च कर रहे हैं? यह कोई ढकी छुपी बात नहीं है। अगर आप ने नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई होना तय है।

यह भी पढ़ें: 'इस्लाम अपना लो...' कंधार हाईजैक पीड़िता ने खोले कई राज; Netflix की वेब सीरीज का सच भी बताया

कुल 52 उपकरण जब्त

केरल में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बच्चों की अश्लील फोटो खोजने के मामले में की गई है। पुलिस ने कुल 52 उपकरण भी जब्त किए हैं। देश में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री को सर्च करना या एकत्रित करना अपराध है। अगर ऐसे करते आप पाए जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई होना तय है।

37 मामले भी दर्ज 

केरल पुलिस ने इंटरनेट पर बच्चों की अश्लील तस्वीरें सर्च करने, उन्हें स्टोर करने और शेयर करने वालों लोगों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। यह अभियान राज्यव्यापी था। पुलिस ने कई जिलों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 37 मामले भी दर्ज किए हैं। केरल पुलिस ने इस अभियान को ऑपरेशन पी-हंट का नाम दिया।

पुलिस ने 455 स्थानों पर मारा छापा

केरल पुलिस के मुताबिक अब तक 455 स्थानों पर छापेमारी की गई। मलप्पुरम, कोझिकोड ग्रामीण, कासरगोड, पथनमथिट्टा, कोल्लम शहर और तिरुअनंतपुरम ग्रामीण से सभी छह आरोपियों को दबोचा गया है। मलप्पुरम जिले में सबसे अधिक 60 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। तिरुअनंतपुरम ग्रामीण जिले में 39 स्थानों पर छापेमारी की गई। यहां 29 उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए हैं। मलप्पुरम में पुलिस ने कुल 23 उपकरणों को जब्त किया है।

यह भी पढ़ें: भारतीय कछुओं की बांग्लादेश में हो रही थी तस्करी, BSF ने विफल किया प्रयास; एक तस्कर गिरफ्तार