Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bharat Jodo Nyay Yatra Live: थोबल से शुरू हुई राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', मल्लिकार्जुन खरगे ने दिखाई हरी झंडी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज (रविवार) को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरुआत हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के शीर्ष नेता इस कार्यक्रम में भाग लिया। सरकार की ओर से कहा गया है कि रैली और यात्रा के दौरान कोई राष्ट्रविरोधी या सांप्रदायिक या कोई प्रतिकूल नारा नहीं लगना चाहिए।

By Jagran News Edited By: Shalini Kumari Updated: Sun, 14 Jan 2024 04:20 PM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी मणिपुर से शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (फाइल फोटो)

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Bharat Jodo Nyay Yatra Live: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज (14 जनवरी) से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत हो गई है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के थौबल जिला से इस यात्रा की शुरुआत होगी। थौबल जिले के खोंगजोम इलाके के एक मैदान में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 6000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से सफर करेंगे। हालांकि, पहले यह राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया।

यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "पीएम मोदी वोट मांगने के लिए मणिपुर आते हैं, लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में होते हैं, तो वह अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं। मुंह में राम बगल में छूरी, लोगों के साथ ऐसा मत करो। भगवान में सबकी आस्था है, लेकिन वोट के लिए किसी के साथ ऐसा मत करो।"
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की यात्रा की बस का भी अनावरण किया है। 
— Congress (@INCIndia) January 14, 2024
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
  • कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' थोड़ी देर में मणिपुर के थौबल से शुरू होगी।
— ANI (@ANI) January 14, 2024
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यक्रम से पहले मणिपुर के थौबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक का दौरा किया।
  • कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का नारा देते नजर आए हैं।
  • 'न्याय की ओर कदम बढ़ चुके हैं। हम न्याय लेकर रहेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा। न्याय का हक, मिलने तक' कैप्शन के साथ कांग्रेस ने वीडियो शेयर किया।
  • मणिपुर के इंफाल पहुंचने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मणिपुर के इंफाल पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में उनके कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले हैं। 
  • मणिपुर पहुंचे राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ''यह एक ऐतिहासिक यात्रा है और मणिपुर से एक संदेश जाएगा कि जिस मणिपुर में हिंसा हो रही है, वहां राहुल गांधी शांति, प्रेम और भाईचारा का संदेश लेकर आए हैं।"
  • कांग्रेस लगातार अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहा है।
  • NCP की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने राहुल गांधी को उनकी न्याय यात्रा के लिए उनकी कड़ी मेहनत के लिए शुभकामनाएं, जो प्यार फैलाने और भारत के संविधान के अनुसार काम करने के लिए है।
  • यात्रा पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "पार्टी के जो नेता राम मंदिर के 'मुहूर्त' पर सवाल उठा रहे थे और विश्लेषण कर रहे थे, उन्हें कम से कम यह तो पता होना चाहिए था कि 'शास्त्रों' के अनुसार 'पंचक' लगता है, जो शुरू हो गया है और यह 18 जनवरी तक चलेगा। 'पंचक' के इन पांच दिनों के दौरान कोई भी अच्छा काम शुरू नहीं किया जाता है और इस अवधि के दौरान यह यात्रा शुरू की जा रही है।"
  • कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू होने से पहले जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। 
  • 'काउंटडाउन शुरू' कांग्रेस की ओर से पोस्ट करते हुए मैदान पर तैयार किए गए मंच की तस्वीर साझा की गई है।
  • कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, "आ रहे हैं... न्याय का हक लेने।"
  • जयराम रमेश ने कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारतीय राजनीति के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण है। भारत जोड़ो यात्रा से हमारे संगठन में एक नई उमंग और एकजुटता दिखाई दी थी। उसी को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी जी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकालने का निर्णय लिया था, जो आज मणिपुर से शुरु हो रही है।
  • थोड़ी देरी के बाद राहुल गांधी की विशेष इंडिगो फ्लाइट दिल्ली से रवाना हो चुकी है। फ्लाइट में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे औरक जयराम रमेश समेत कई वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद हैं। इस दौरान पार्टी नेता 'न्याय का हक मिलने तक' और 'सहो मत डरो मत' जैसे नारे लगाते नजर आए हैं।
  • 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "राहुल गांधी ने पूर्व से पश्चिम तक एक और यात्रा शुरू करने का फैसला किया था, क्योंकि उत्तर से दक्षिण तक, वह पहले ही यात्रा पूरी कर चुके थे।"
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं। वह मणिपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इम्फाल पहुंचे हैं।
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। हालांकि, अबतक उनकी फ्लाइट को लेकर कोई दूसरा अपडेट सामने नहीं आया है।
  • इंडिगो की एक विशेष उड़ान से राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इम्फाल के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट विलंबित है। कांग्रेस नेता अभी तक फ्लाइट में नहीं चढ़े हैं और एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार कर रहे हैं।
  • 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहां, "इस यात्रा का उद्देश्य सभी के लिए न्याय की मांग है। इस देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक कि यात्रा शुरू कर रहे हैं।"
  • राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "यह 6000 किलोमीटर की यात्रा है और महत्व रखती है। मैं चाहता हूं कि यात्रा का संदेश देश के सभी हिस्सों तक पहुंचे।"
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से मणिपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। वह आज मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत करेंगे।
  • थौबल के खोंगजोम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी जोरों पर है। जगह-जगह राहुल गांधी के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
  • कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट कर इस कार्यक्रम की जानकारी दी है।