Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कांग्रेस तमिलनाडु में अपने दम पर लड़ती तो जमानत नहीं बचती, BJP नेता बोलीं- CM स्टालिन इनकार करेंगे क्या?

Lok Sabha Election Results भाजपा नेता तमिलसाई सौंदरराजन (Tamilisai Soundararajan) ने शनिवार को कहा कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अगर तमिलनाडु में अपने दम पर लड़ती तो वह राज्य में किसी भी क्षेत्र में अपनी जमानत नहीं बचा पाती। तमिलिसाई ने तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई की टिप्पणी पर सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sat, 08 Jun 2024 07:47 PM (IST)
Hero Image
सेल्वापेरुन्थागई को भाजपा की आलोचना का नैतिक अधिकार नहीं- तमिलसाई सौंदरराजन (फाइल फोटो)

पीटीआई, चेन्नई। भाजपा नेता तमिलसाई सौंदरराजन ने शनिवार को कहा कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अगर तमिलनाडु में अपने दम पर लड़ती तो वह राज्य में किसी भी क्षेत्र में अपनी जमानत नहीं बचा पाती। तमिलिसाई ने तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई की टिप्पणी पर सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

सेल्वापेरुन्थागई ने कहा था कि राज्य में भाजपा को मिले वोट पीएमके के वोट हैं। हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए सौंदरराजन ने कहा, सेल्वापेरुन्थागई का कहना है कि भाजपा को मिले वोट पीएमके के वोट थे तो क्या राज्य में कांग्रेस को मिले वोट द्रमुक के वोट थे। क्या मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इससे इनकार करेंगे?

कांग्रेस किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में जमानत नहीं बचा पाती

तमिलिसाई ने कहा, आप (कांग्रेस) अपने दम पर लड़ सकते थे! लेकिन अगर कांग्रेस तमिलनाडु में अपने दम पर चुनाव लड़ती तो राज्य के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में जमानत नहीं बचा पाती।

सेल्वापेरुन्थागई को भाजपा की आलोचना का नैतिक अधिकार नहीं

सेल्वापेरुन्थागई को भाजपा की आलोचना का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि कांग्रेस द्रमुक पर निर्भर है। द्रमुक और उस गठबंधन के अन्य दलों के कारण कांग्रेस को जीत मिली, वहीं भाजपा तमिलनाडु में मजबूत है। भाजपा में अकेले चुनाव लड़ने का साहस है।

ये भी पढ़ें: Congress Parliamentary Meeting: कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुनी गईं सोनिया गांधी, खरगे के प्रस्ताव पर लगी मुहर