Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा परमाणु संयंत्र

चीन ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र को दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीपों के नियंत्रण के लिए विकसित किया है।

By Rahul SharmaEdited By: Updated: Mon, 17 Oct 2016 03:54 AM (IST)
Hero Image

बीजिंग,जेएनएन। चीन के शोधकर्तओं ने इतने छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्र को विकसित किया है जिसे शिपिंग कंटेनर के अंदर भी फिट किया जा सकता है। चीन ने इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र को दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीपों के नियंत्रण के लिए विकसित किया है।

इस रिएक्टर को आंशिक रूप से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के खर्चे पर बनाया गया है। इसका इस्तेमाल नई बस्तियों में बिजली की आपूर्ति और समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने के लिए किया जाएगा।

पढ़ें- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले पीएम मोदी, NSG और आतंकवाद पर हुई बात

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने नए रिएक्टर पर सूचना देते हुए कहा कि चीनी विज्ञान अकादमी के शोधकर्ताओं द्नवारा बनाया गया है यह परमाणु ऊर्जा संयंत्र अब तक का सबसे छोटा परमाणु सयंत्र है।

ब्रिटेन सरकार ने ऐसे छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों में रुचि व्यक्त की है जो स्थानीय समुदायों को गर्मी प्रदान करने के साथ बिजली पैदा करने के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

पढ़ें- ब्रिक्स सम्मेलनः आतंक के खिलाफ भारत को चीन व रूस का मिला साथ