Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

VIDEO: भीड़ में शख्स ने महिला से की अश्लील हरकत, पुलिस ने वायरल कर दिया वीडियो

गलत नीयत से महिलाओं को छूने और छेड़खानी करने वाले लोगों को हैदराबाद पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा कि जेल जाने से सिर्फ आपकी मानसिकता रोक सकती है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ बैड टच करने वालों पर हैदराबाद पुलिस की शी टीम की नजरें हैं। वह आपकी हरकतों को रिकॉर्ड भी कर रही हैं।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Tue, 17 Sep 2024 02:41 PM (IST)
Hero Image
हैदराबाद पुलिस ने जारी किया महिला के साथ बैड टच का वीडियो।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। भीड़ और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ घटिया मानसिकता के लोग भीड़भाड़ का फायदा उठा महिलाओं के साथ गंदी हरकत करने पर उतारू हो जाते हैं। कई बार महिलाएं इन हरकतों का विरोध करतीं तो कई बार लोकलाज के डर से सहन कर जाती हैं। महिला के साथ बैड टच का एक मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सामने आया है। हैदराबाद पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वीडियो जारी कर इसका खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें: कपिल सिब्बल ने क्यों की कोलकाता कांड की लाइव स्ट्रीमिंग रोकने की मांग? सुप्रीम कोर्ट बोला- लोगों को पता तो चले

वीडियो में क्या दिख रहा?

हैदराबाद पुलिस द्वारा जारी वीडियो में एक शख्स महिला को गलत इरादे से छू रहा है। कुछ देर बाद महिला के कमर के पीछे अपना हाथ रखता है। इसके बाद महिला के कंधों पर हाथ रखता है। मगर उस शख्स को यह नहीं पता कि उसकी हरकतें कैमरे में कैद हो रही हैं।

पुलिस ने बड़ी चेतावनी भी दी

वीडियो जारी करने के साथ-साथ हैदराबाद पुलिस ने महिलाओं के साथ गंदी हरकत करने वालों को चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा कि अगर सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और जहां भी आप गलत व्यवहार कर रहे हैं, वहां आपका व्यवहार हमारी शी टीम रिकॉर्ड कर रही है। अपनी बुरी मानसिकता को खत्म करना ही आपको जेल जाने से बचाने का एकमात्र मंत्र है।

18 लाख बार देखा जा चुका वीडियो

हैदराबाद पुलिस के इस वीडियो को 18 लाख बार देखा जा चुका है। एक हजार से अधिक लोगों ने री-पोस्ट किया है। कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा कि उसके खिलाफ क्या कार्रवाई शुरू की गई है? दूसरे शख्स ने लिखा कि कृपया अपराधियों की तस्वीरें सार्वजनिक करें ताकि इन्हें शर्मिंदा किया जा सके। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस बेहतरीन काम के लिए हैदराबाद पुलिस का धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:  विकीपीडिया पर क्‍यों सख्‍त हुआ सुप्रीम कोर्ट, जारी किया यह आदेश