Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bio E3 policy: गेम चेंजर साबित होगी नई बायोई3 नीति, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिह ने बताई इसकी खासियत

Bio E3 policy नई बायोई3 नीति गेम चेंजर को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिह ने कहा कि भारत जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करेगा। बता दें कि यह नीति सरकार की नेट जीरो कार्बन अर्थव्यवस्था तथा पर्यावरण के लिए जीवन शैली जैसी पहलों को मजबूत करेगी और भारत को हरित विकास के पथ पर आगे बढ़ाएगी।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Mon, 26 Aug 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
गेम चेंजर साबित होगी नई बायोई3 नीति (Image: ANI)

नई दिल्ली, आइएएनएस। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिह ने कहा कि नई बायोई3 नीति गेम चेंजर है। भारत जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को बायोई 3 नीति को मंजूरी दी थी। अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी नीति चूंकि तीन इकॉनमी, इनवायर्नमेंट और एम्प्लाइमन्ट से संबंधित है इसलिए इसे बायोई3 नीति भी कहा जाता है।

भारत को 'हरित विकास' के पथ पर आगे बढ़ाएगी

यह नीति सरकार की 'नेट जीरो' कार्बन अर्थव्यवस्था तथा पर्यावरण के लिए जीवन शैली जैसी पहलों को मजबूत करेगी और भारत को 'हरित विकास' के पथ पर आगे बढ़ाएगी। जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की मात्रा और वायुमंडल से हटाई गई ग्रीनहाउस गैस की मात्रा के बीच संतुलन को नेट जीरो कहते हैं। मंत्री ने कहा, नई नीति भारत को वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार है।

इस नीति से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे

इस नीति से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, भारत की जैव-आर्थिकी 2014 में 10 अरब डॉलर थी। यह 2024 में 130 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। 2030 तक इसके 300 अरब डालर तक पहुंचने का अनुमान है। यह उछाल भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि को दर्शाता है। यह नीति जैव-आधारित उत्पादों के विकास को बढ़ावा देकर पहल में भी योगदान देगी।

यह भी पढ़ें: Assembly Elections: छह दिन पहले भी हो सकता है हरियाणा विधानसभा चुनाव, भाजपा में चिंता; क्या है EC का प्लान

यह भी पढ़ें: महिला से दुष्कर्म और जबरन कबूल करवाया इस्लाम, कर्नाटक HC ने खारिज की आरोपी की जमानत याचिका