Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Iran Israel Conflict: एअर इंडिया तेल अवीव के लिए 15 मई तक बढ़ा सकती है उड़ानों का निलंबन, जारी किया अलर्ट

सूत्रों ने कहा कि उड़ानें संभवत 15 मई तक निलंबित रहेंगी। तेल अवीव उड़ानों के निलंबन को बढ़ाने पर एअर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इजरायल और हमास समूह के बीच संघर्ष के कारण मध्य एशिया में तनाव बरकरार है। लगभग पांच महीने के बाद टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने तीन मार्च को इजरायली शहर में सेवाएं फिर से शुरू की थीं।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Tue, 30 Apr 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
एअर इंडिया तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानों के निलंबन को 15 मई तक बढ़ा सकती है।

पीटीआई, नई दिल्ली। मध्य एशिया जारी तनाव के बीच एअर इंडिया तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानों के निलंबन को 15 मई तक बढ़ा सकती है। 19 अप्रैल को एयरलाइन ने कहा था कि तेल अवीव उड़ानें 30 अप्रैल तक निलंबित रहेंगी। यह दिल्ली और इजरायली शहर के बीच चार साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है।

सूत्रों ने कहा कि उड़ानें संभवत: 15 मई तक निलंबित रहेंगी। तेल अवीव उड़ानों के निलंबन को बढ़ाने पर एअर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इजरायल और हमास समूह के बीच संघर्ष के कारण मध्य एशिया में तनाव बरकरार है। लगभग पांच महीने के बाद टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने तीन मार्च को इजरायली शहर में सेवाएं फिर से शुरू की थीं।

इजरायली शहर पर हमास समूह के हमले के बाद एअर इंडिया ने सात अक्टूबर, 2023 से तेल अवीव के लिए उड़ानें निलंबित कर दी थीं। इजरायल और हमास समूह संभावित संघर्ष विराम पर भी बातचीत कर रहे हैं।