Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जागरण न्यू मीडिया की मराठी साइट लॉन्च, महाराष्ट्र की जनता तक पहुंचेगी विश्वसनीय खबर

जागरण न्यू मीडिया ने अपनी नई वेबसाइट मराठी जागरण लॉन्च कर दी है। महाराष्ट्र में जागरण न्यू मीडिया का विस्तार करने के साथ ही इसका लक्ष्य पाठकों को उनकी जरूरतों की सामग्री पहुंचाने का है। इसके अलावा एक ही प्लेटफॉर्म पर आपको स्थानीय खबरें भी पढ़ने को मिलेंगी। साथ ही जागरण प्राइम की तथ्यात्मक और खोजी रिपोर्ट और मराठी में विश्वास न्यूज की फैक्ट चेक की स्टोरी शामिल होंगी।

By Jagran News Edited By: Narender Sanwariya Updated: Wed, 18 Sep 2024 05:46 PM (IST)
Hero Image
जागरण न्यू मीडिया की मराठी साइट (Photo Jagran)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जागरण न्यू मीडिया ने अपनी नई वेबसाइट मराठी जागरण को लॉन्च कर दिया है। यह पोर्टल विशेष रूप से मराठी भाषी लोगों के लिए समर्पित न्यूज वेबसाइट है। इसमें पाठकों को मराठी भाषा में समाचार, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और अन्य कई तरह की विश्वसनीय खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

इस वेबसाइट को मराठी भाषी पाठकों की रुचि और उनकी जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। मराठी जागरण वेबसाइट रियल टाइम न्यूज कवरेज, लेख, वायरल वीडियो और मल्टीमीडिया सहित कई खबरों को पाठकों तक पहुंचाएगी।

मराठी जागरण की लॉन्चिंग को महाराष्ट्र के सम्मानित नेताओं से सराहना भी मिली। साइट लॉन्चिंग के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नाना पटोले शामिल रहे।

अन्य भाषाओं में भी होगा विस्तार

जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि डिजिटल परिदृश्य में स्थानीयता एक प्रमुख तत्व बना हुआ है। मराठी जागरण को लॉन्च करने के साथ, हम स्थानीय और वैश्विक मराठी भाषी दर्शकों को उनकी मूल भाषा में खबरें प्रदान कर उनके साथ अधिक गहराई से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ये पहल देशभर में हमारे दर्शकों की विविध भाषाई प्राथमिकताओं को पूरा करने के हमारे व्यापक मिशन का एक हिस्सा है। हम इसी लॉन्चिंग को लेकर उत्साहित हैं और जल्द ही अधिक से अधिक भाषाओं में इसका विस्तार करेंगे।

विश्वसनीय और सत्यापित सामग्री

वहीं, जागरण न्यू मीडिया के प्रधान संपादक राजेश उपाध्याय ने कहा कि मराठी जागरण की लॉन्चिंग हमारे दर्शकों के साथ अधिक व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मराठी जागरण न केवल दुनियाभर के दर्शकों को समय पर और प्रासंगिक खबर प्रदान करेगा, बल्कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न भी मनाएगा। हम अपने पाठकों के साथ जुड़ने और उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करने के लिए तत्पर हैं, जो विश्वसनीय और सत्यापित सामग्री के साथ उनकी आवाज और मूल्यों को दर्शाता है।

मराठी जागरण वेबसाइट अब marathijagran.com पर लाइव है।

जागरण न्यू मीडिया के बारे में जानें

बता दें कि जागरण न्यू मीडिया की पहुंच 97.5 मिलियन से अधिक यूजर्स (Comscore MMX Multi-Platform; March 2024) तक है और इसने भारत में शीर्ष न्यूज वेबसाइटों के बीच अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कंपनी एक दिन में 7,000 से अधिक स्टोरी और 40 वीडियो प्रकाशित करती है। कंपनी के पास राष्ट्रीय और हाइपरलोकल समाचारों को कवर करने वाली समर्पित वेबसाइटें हैं, जिनमें www.jagran.com, www.naidunia.com,www.inextlive.com, www.punjabijagran.com, www.gujaratijagran.com और english.jagran.com शामिल हैं।

इसके अलावा तीन भाषाओं में हेल्थ वेबसाइट www.onlymyhealth.com; तीन ही भाषाओं में महिला फोकस पोर्टल www.herzindagi.com और शिक्षा पर केंद्रित वेबसाइट www.jagranjosh.com है। साथ ही 12 भाषाओं में फैक्ट चेक वेबसाइट www.vishvasnews.com और इन-हाउस प्रोडक्शन हाउस रॉकेटशिप फिल्म्स भी है।